इस दिन Rashmika Mandanna करेंगी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड Vijay Deverakonda से शादी!

Summary :

Vijay Rashmika Wedding: साउथ सिनेमा के फैंस के लिए साल 2026 बेहद खास होने वाला है। बता दें, इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ सामने आई है, जिसका काफी वक़्त से इंतज़ार किया जा रहा था। बता दें, लंबे समय से रूमर्ड कपल माने जा रहे विजय और रश्मिका को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों नए साल में शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले है। यहीं वजह है कि इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और फैंस इस दोनों की…

Vijay Rashmika Wedding: साउथ सिनेमा के फैंस के लिए साल 2026 बेहद खास होने वाला है। बता दें, इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ सामने आई है, जिसका काफी वक़्त से इंतज़ार किया जा रहा था। बता दें, लंबे समय से रूमर्ड कपल माने जा रहे विजय और रश्मिका को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों नए साल में शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले है। यहीं वजह है कि इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और फैंस इस दोनों की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Vijay Rashmika Wedding: कब और कहा होगी ये ग्रैंड वेडिंग

Vijay Rashmika Wedding
Vijay Rashmika Wedding (Credit: Social Media)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साल 2026 में एक रॉयल वेडिंग करने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने अपनी शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर शहर को चुना है, जो अपने रॉयल और ग्रैंड कल्चर के लिए जाना जाता है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि कपल 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एक खूबसूरत हेरिटेज पैलेस में सात फेरे ले सकता है। यही नहीं, शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी ऑर्गनाइज किए जाने की ज़ोरों पर है।

Vijay and Rashmika Marriage Date: कब से कर रहें एक-दूसरे को डेट

Vijay and Rashmika Wedding Date
Vijay and Rashmika Wedding Date (Credit: Social Media)

रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि विजय और रश्मिका ने उदयपुर की हेरिटेज प्रॉपर्टीज में से एक को फाइनल कर लिया है। शादी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कपल अपनी शादी को बेहद खास और यादगार बनाना चाहता है, लेकिन साथ ही वे इसे बहुत ज्यादा ग्रैंड बनाने के बजाय प्राइवेट भी रखना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि ठीक उनकी सगाई की तरह ही शादी समारोह में भी सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे।

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Marriage
Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Marriage (Credit: Social Media)

सूत्रों का यह भी कहना है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लाइमलाइट से दूर एक इंटीमेट वेडिंग चाहते हैं। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि शादी के बाद दोनों फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों और करीबियों के लिए अलग से कोई रिसेप्शन पार्टी रखेंगे या नहीं। इस पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।

कब से कर रह एक-दूसरे को डेट

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Marriage
Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Marriage (Credit: Social Media)

जानकारी के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को लेकर पिछले काफी समय से डेटिंग की अफवाहें उड़ती रही हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है, हालांकि उन्होंने हमेशा अपने रिश्ते को प्राइवेट ही रखा है। अक्टूबर 2025 में दोनों की सगाई को लेकर भी खबरें सामने आई थीं। बताया गया था कि यह सगाई भी बेहद सादगी और निजी तरीके से हुई थी, जिसमें केवल दोनों के परिवारों के सदस्य ही शामिल हुए थे।

Vijay Rashmika Wedding
Vijay Rashmika Wedding (Credit: Social Media)

हालांकि, इन तमाम चर्चाओं के बावजूद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना में से किसी ने भी अब तक अपने रिश्ते, सगाई या शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। दोनों ही सितारे अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखने के लिए जाने जाते हैं। बावजूद इसके, उनकी हर एक झलक और हर छोटी-सी बात फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती है।

Vijay Rashmika Movie: वर्क फ्रंट

Vijay Rashmika Movie
Vijay Rashmika Movie (Credit: Social Media)

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों ही अपने-अपने करियर में काफी व्यस्त हैं और लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे हैं। इसके बावजूद, उनकी शादी की खबरों ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।

Vijay Rashmika Wedding
Vijay Rashmika Wedding (Credit: Social Media)

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या ये खबरें सच साबित होंगी या नहीं। जब तक विजय और रश्मिका खुद इन रिपोर्ट्स पर मुहर नहीं लगाते, तब तक यह सब कयास ही बने रहेंगे। लेकिन इतना तय है कि अगर ये दोनों सितारे सच में शादी के बंधन में बंधते हैं, तो यह 2026 की सबसे चर्चित और यादगार शादियों में से एक होगी।

ये भी पढ़ें:  मथुरा में Sunny Leone के इवेंट पर रोक लगाने की उठी मांग, संतों ने कहा “अश्लीलता…”

Yashika Jandwani