मथुरा में Sunny Leone के इवेंट पर रोक लगाने की उठी मांग, संतों ने कहा “अश्लीलता…”

Summary :

Sunny Leone Controvery: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई हैं। नए साल के जश्न से पहले उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी मथुरा में उनके एक प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विरोध तेज हो गया है। इस कार्यक्रम के खिलाफ मथुरा के साधु-संतों ने मोर्चा खोल दिया है और एक्ट्रेस की मथुरा एंट्री पर रोक लगाने की मांग उठने लगी है। वहीं मामला इतना बढ़ गया है कि प्रशासन से कार्यक्रम रद्द कराने और आयोजकों पर कार्रवाई करने की अपील की गई है। Sunny Leone Controvery: संत समाज ने किया विरोध दरअसल, नए साल के…

Sunny Leone Controvery: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई हैं। नए साल के जश्न से पहले उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी मथुरा में उनके एक प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विरोध तेज हो गया है। इस कार्यक्रम के खिलाफ मथुरा के साधु-संतों ने मोर्चा खोल दिया है और एक्ट्रेस की मथुरा एंट्री पर रोक लगाने की मांग उठने लगी है। वहीं मामला इतना बढ़ गया है कि प्रशासन से कार्यक्रम रद्द कराने और आयोजकों पर कार्रवाई करने की अपील की गई है।

Sunny Leone Controvery: संत समाज ने किया विरोध

Sunny Leone Controvery
Sunny Leone Controvery (Credit: Social Media)

दरअसल, नए साल के अवसर पर मथुरा में सनी लियोनी के एक इवेंट का आयोजन प्रस्तावित था। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम शहर के होटल ललिता ग्राउंड और होटल दा ट्रक में आयोजित किया जाना था। जैसे ही इस कार्यक्रम की जानकारी सामने आई, स्थानीय संत समाज ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना है कि मथुरा एक पवित्र धार्मिक स्थल है और यहां इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है।

Sunny Leone Mathura: क्यों उठ रोक मांग

Sunny Leone Mathura
Sunny Leone Mathura (Credit: Social Media)

बता दें, इस पूरे विवाद के केंद्र में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज हैं। उन्होंने मथुरा के जिलाधिकारी को एक पत्र लिखकर इस कार्यक्रम को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि ब्रजभूमि वह स्थान है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाएं रचाई थीं। ऐसे पवित्र स्थल पर नए साल के नाम पर कथित तौर पर अश्लीलता और फूहड़ता फैलाने वाले कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

आध्यात्मिक भूमि बदनाम करने की साजिश

Sunny Leone Controvery
Sunny Leone Controvery (Credit: Social Media)

दिनेश फलाहारी महाराज ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि मथुरा और ब्रज क्षेत्र में देश-विदेश से श्रद्धालु भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आते हैं। ऐसे में इस तरह के आयोजन से न केवल धार्मिक भावनाएं आहत होंगी, बल्कि ब्रजभूमि की पवित्र छवि को भी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर दिव्य और आध्यात्मिक भूमि को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।

Sunny Leone New Year: सोशल मीडिया पर चल रहा प्रचार

Sunny Leone New Year
Sunny Leone New Year (Credit: Social Media)

वहीं दूसरी ओर, सनी लियोनी इस इवेंट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रचार करती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्यक्रम से जुड़े पोस्ट और प्रमोशनल कंटेंट शेयर किए हैं, जिसके बाद यह मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया। हालांकि, इस विवाद पर सनी लियोनी या उनके मैनेजमेंट की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

प्रशासन का क्या होगा एक्शन

संतों का कहना है कि वे किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन मथुरा जैसे धार्मिक स्थल पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि वह मामले की गंभीरता को समझे और कार्यक्रम को रद्द कराए। साथ ही, आयोजकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के आयोजन दोबारा न हों।

Sunny Leone Mathura
Sunny Leone Mathura (Credit: Social Media)

इस विवाद के बाद स्थानीय प्रशासन की भूमिका भी अहम हो गई है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या फैसला लेता है। क्या कार्यक्रम को अनुमति मिलेगी या संतों की मांग के अनुसार इसे रद्द किया जाएगा, यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।

क्या निकलेगा कोई बीच का रास्ता

Sunny Leone Controvery
Sunny Leone Controvery (Credit: Social Media)

फिलहाल, नए साल से पहले मथुरा में सनी लियोनी के कार्यक्रम को लेकर शुरू हुआ यह विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक मूल्यों और एंटरटेनमेंट के बीच टकराव ने इस मुद्दे को और संवेदनशील बना दिया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या रुख अपनाता है और क्या कोई बीच का रास्ता निकल पाता है या नहीं।

ये भी पढ़ें: Oxidized Payal Design for Girls: शादी हो या पार्टी, पैरों में खूब जचेंगी ये Oxidized Payal, देखें लेटेस्ट डिजाइन्स 

Yashika Jandwani