Vijay Thalapathy Divorce Rumors: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy) को लेकर बीते दिनों ये खबर आई थी कि वो पत्नी संगीता से अलग हो रहे हैं. इसके लिए उन्होंने तलाक की अर्जी भी कोर्ट में दी है. किसी भी एक्टर के बारे में ऐसी अफवाह पहले से ही फैलने लग जाती है क्योंकि फैंस डिटेक्टिव की तरह उनका सोशल मीडिया अकाउंट चेक करते हैं. हालांकि इस बात की पुष्टी साफ तौर पर तो नहीं हो पाई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि थलापति अपने करियर की वजह से ये डिसिजन ले रहे हैं.
इसी बीच सभी फैंस का ध्यान थलपति विजय के बेटे जेसन की ओर है क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने तलाक की खबरों के बीच अपने पिता थलपति विजय को लेटेस्ट अपडेट में अनफॉलो कर दिया है. जेसन पेशे से एक फिल्म निर्माता हैं.
Vijay’s Son Unfollows Him On Instagram: सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही खबर

खबरों के मुताबिक, जेसन संजय ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता को अनफॉलो कर दिया है, जिसकी खबर फैंस के बीच तेजी से फैल गई. हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जेसन ने शायद कभी विजय के अकाउंट को फॉलो ही नहीं किया था. इससे इस बात पर अभी भी असमंजस बना हुआ है कि जेसन ने इस खबर के बाद विजय को अनफॉलो किया है या फिर उन्होंने अपने पिता को कभी फॉलो ही नहीं किया था. ऐसे में तलाक की खबर फैलने के बाद अब लोगों ने जेसन के अनफॉलो करने पर ये कयास लगाने शुरू कर दिए है कि तलाक की खबरें वाकई में सच हैं.
Thalapathy Vijay News: याचिका में क्या लगाया गया आरोप?

विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम तलाक के दावों के बाद से सुर्खियों में है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संगीता ने चेंगलपट्टू परिवार न्यायालय में तलाक की याचिका दायर की है. याचिका में एक्टर और राजनेता पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया गया है. वहीं फैंस का मानना है कि विजय बिना किसी को बताए तृषा कृष्णन को डेट कर रहे हैं, हालांकि ये सिर्फ अफवाह हैं इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है.
Vijay Thalapathy Divorce Rumors: कब हुई थी विजय की संगीता से शादी?

संगीता श्रीलंकाई तमिल ऑरिजन से हैं और यूनाइटेड किंगडम में पली-बढ़ी हैं. साल 1999 में उन्होंने विजय से शादी की थी. शादी से पहले वो एक ब्रिटिश नागरिक थीं, जिनके पारिवारिक मूल श्रीलंका में थे, जहां उनके पिता एक बिजनेसमैन थे जो बाद में यूके में बस गए थे. ऐसे में शादी के इतने सालों बाद संगीता का विजय से यूं अलग होना वाकई में आजकल के रिश्तों से लोगों का भरोसा उठाता जा रहा है.
Read More: Rashmika और Vijay के रिसेप्शन में आएंगे पीएम मोदी, गृह मंत्री को भी मिला इंविटेशन


Download Android App
Download iOS App




