मार्च महीने बैंक में फंसे काम यह Calendar देख कर करें, वरना हो सकती है दिक्कत, जानिए क्यों

Summary :

March 2026 Holiday Calendar : मार्च 2026 के शुरुआती हफ्तों में देशभर में त्योहारों की धूमधाम के बीच बैंक ग्राहकों को अपनी शाखा से जुड़ी जरूरतों की पहले से योजना बनानी होगी। क्या है वजह जानिए, यदि आप मार्च 2026 में बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। March 2026 Holiday Calendar : saturday – sunday बिगाड़ेगा काम भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, मार्च के महीने में बैंक ग्राहकों को लंबा ब्रेक मिलने वाला है। विभिन्न त्योहारों, दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में कुल…

March 2026 Holiday Calendar : मार्च 2026 के शुरुआती हफ्तों में देशभर में त्योहारों की धूमधाम के बीच बैंक ग्राहकों को अपनी शाखा से जुड़ी जरूरतों की पहले से योजना बनानी होगी। क्या है वजह जानिए, यदि आप मार्च 2026 में बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

March 2026 Holiday Calendar : saturday – sunday बिगाड़ेगा काम

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, मार्च के महीने में बैंक ग्राहकों को लंबा ब्रेक मिलने वाला है। विभिन्न त्योहारों, दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

इसलिए, जरूरी है यह समझना कि अपने बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लिए जाएं, क्योंकि गलत समय पर आप बैंक गए तो समय तो बर्बाद होगा ही उससे ज्यादा जरूरी कि जिस काम के लिए आप गए हैं वो नहीं हो पाएगा। इस बीच जानिए कब कब क्या है-

Public holidays in March 2026 : इस महीने रहेंगी 5 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टी

अगर मार्च के महीने में आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अटका है, तो यह खबर आपके लिए बहुत ज़रूरी है। मार्च 2026 में छुट्टियों की भरमार है, इसलिए प्लान बनाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट पर नजर जरूर डाल लें।

रविवार- 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
शनिवार- 14 मार्च (दूसरा शनिवार) और 28 मार्च (चौथा शनिवार) को भी बैंक ग्राहकों के लिए बंद रहेंगे।

March 2026 holidays in India : अब जानिए इसके अलावा क्या होने वाला है

इन दिनों इन राज्यों पर पड़ेगा असर डीटेल में पढ़ें –

दिनांक दिन त्योहार/अवसर बैंक कहां बंद रहेंगे
2 मार्च सोमवार होलिका दहन उत्तर प्रदेश
3 मार्च मंगलवार होली/दुलहंडी महाराष्ट्र, म.प्र., उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, राजस्थान, बंगाल, उ.प्र., गोवा, बिहार, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेश
4 मार्च बुधवार होली/ओसांग त्रिपुरा, गुजरात, मिज़ोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल, उ.प्र., दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय
13 मार्च शुक्रवार चापचर कुट मिज़ोरम
17 मार्च मंगलवार शब-ए-कद्र जम्मू और कश्मीर
19 मार्च गुरुवार गुड़ी पड़वा/उगादी महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, ज-क, गोवा, आंध्र प्रदेश
20 मार्च शुक्रवार ईद-उल-फितर जम्मू और कश्मीर, केरल, आंध्र प्रदेश
21 मार्च शनिवार ईद-उल-फितर पूरे देश में
26 मार्च गुरुवार राम नवमी गुजरात, मिज़ोरम, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, उ.प्र., पं. बंगाल, झारखंड, हि.प्र.
27 मार्च शुक्रवार राम नवमी म.प्र., ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार, आंध्र प्रदेश
31 मार्च मंगलवार महावीर जयंती गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, म.प्र., तमिलनाडु, राजस्थान, उ.प्र., पं. बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड

March 2026 Holiday Calendar : अलग अलग राज्यों में छुट्टियां

बता दें, यह पूरा मार्च छुट्टियों में जाने वाला हा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पूरे महीने अलग अलग समय पर राज्यों में त्योहार आ रहे हैं। ऊपर वाले चार्ट से समझिए कि बैंक इन त्योहारों के चलते कैसे प्रभावित होने वाला है।

यह भी पढ़ें – 1.68 लाख सोना, 3 लाख हुई चांदी! इजरायल-अमेरिका तनाव के बीच कीमतों ने पकड़ी रफ्तार

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।