March 2026 OTT Releases: जो लोग घर बैठे एंटरटेंमेंट का लुफ्त उठाना चाहते है, उनके लिए 2 से 8 मार्च 2026 काफी खास होने वाला है. क्योंकि इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों और वेब सीरीज का बड़ा लाइनअप आने वाला है. इस हफ्ते एक्शन, हॉरर, सोशल ड्रामा, क्राइम थ्रिलर और रोमांस जैसे कई जॉनर के टाइटल रिलीज होने जा रहे हैं.
नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, JioHotstar, ZEE5, Sony LIV और Sun NXT जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और सीरीज स्ट्रीम होंगी, जिनमें अनिल कपूर की सूबेदार, प्रभास की द राजा साब, विजय सेतुपति की गांधी टॉक्स और हॉलीवुड सीरीज यंग शर्लक जैसे चर्चित टाइटल शामिल हैं. तो चलिए एक नजर डाल लेते हैं आने वाली फिल्म और वेब सीरिज पर.
1. Subedaar

अनिल कपूर स्टारर सूबेदार एक दमदार एक्शन-ड्रामा है. कहानी सूबेदार अर्जुन मौर्य नाम के एक पूर्व सैनिक की है, जो गांव लौटने के बाद अवैध रेत माइनिंग गैंग से टकरा जाता है. अपनी बेटी के साथ रिश्ते को सुधारने और अपने गांव को बचाने के लिए वह एक खतरनाक लड़ाई में उतरता है. ये आपको 5 मार्च से अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देखने को मिलेगी.
2. Chiraiya

चिरैया एक गंभीर सामाजिक ड्रामा है जो भारतीय समाज में वैवाहिक संबंधों और महिलाओं की आवाज से जुड़े मुद्दों पर बात करता है. कहानी एक नई दुल्हन पूजा की है, जो शादी के बाद रिश्तों की कठोर सच्चाई का सामना करती है और धीरे-धीरे अपने अधिकारों के लिए खड़ी होने का साहस जुटाती है. ये आपको 6 मार्च से जियो हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी.
3. Vladimir

नेटफ्लिक्स की लिमिटेड सीरीज व्लादिमीर पावर, इच्छा और उम्र से जुड़े जटिल विषयों पर आधारित है. कहानी एक इंग्लिश प्रोफेसर की है जिसकी जिंदगी तब उलझ जाती है जब उसके पति के खिलाफ गंभीर आरोपों की जांच शुरू होती है और वह अपने युवा सहकर्मी की ओर आकर्षित होने लगती है. इसके बाद उसका ये आकर्षण कैसे आने वाले समय में उसके लिए मुसीबत बनता है, ये इस सीरिज में देखने लायक है. ये भी आपको 5 मार्च के दिन नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी.
4. Gandhi Talks

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर गांधी टॉक्स एक अनोखी साइलेंट डार्क कॉमेडी है. फिल्म बिना किसी डायलॉग के पैसों और नैतिकता के रिश्ते को दिखाती है. कहानी एक बेरोजगार युवक और एक टूटते हुए बिजनेसमैन की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां पैसा लोगों के फैसलों और रिश्तों को प्रभावित करता है. ये आपको 6 मार्च से ज़ी 5 पर देखने को मिलेगी.
5. War Machine

वॉर मशीन एक हाई-स्टेक्स साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर है. कहानी एक आर्मी यूनिट के ट्रेनिंग मिशन से शुरू होती है, जो अचानक एक खतरनाक एलियन मशीन के हमले में बदल जाती है. इसके बाद सारे सैनिक अपनी जान बचाने के लिए काफई मशक्कत करते हुए लड़ाई लड़ते हैं. ये आपको 6 मार्च से नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी.
6. The Raja Saab

प्रभास की फिल्म द राजा साब हॉरर-कॉमेडी जॉनर में उनकी पहली फिल्म है. जो कि सिनेमाघरों में काफई बेहतर प्रदर्शन करने के बाद अब ओटीटी पर आ रही है. कहानी एक युवक की है जो अपने दादाजी से जुड़े रहस्यों की तलाश में एक भूतिया महल तक पहुंच जाता है. वहां उसे अपने शाही परिवार के राज और एक खतरनाक श्राप के बारे में पता चलता है और फिर यहां से शुरू होता है डर का असली एहसास. ये आपको 6 मार्च से जियो हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी.
Read More: Vijay Thalapathy जल्द लेंगे पत्नी संगीता से तलाक? बेटे जेसन संजय ने पिता को किया Unfollow


Download Android App
Download iOS App




