Sandeepa Virk पर तिहाड़ जेल में होता था कैसा बर्ताव? आखिर मरने की दुआ क्यों मांगती थी एक्ट्रेस?

Summary :

Who Is Sandeepa Virk: एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Sandeepa Virk इन दिनों सुर्खियों में आई है, क्योंकि उन्होंने अचानक से तिहाड़ जेल में बिताए अपने 4 महीनों के दर्द को लेकर खुलकर बात की है. जिसमें उन्हें प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. बता दें, इस केस में एक्ट्रेस पर 6 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का आरोप है. इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने 27 दिसंबर 2025 को उन्हें जमानत दे दी, लेकिन अदालत ने माना कि वो 4 महीने से ज्यादा समय से हिरासत में थीं, जो…

Who Is Sandeepa Virk: एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Sandeepa Virk इन दिनों सुर्खियों में आई है, क्योंकि उन्होंने अचानक से तिहाड़ जेल में बिताए अपने 4 महीनों के दर्द को लेकर खुलकर बात की है. जिसमें उन्हें प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. बता दें, इस केस में एक्ट्रेस पर 6 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का आरोप है. इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने 27 दिसंबर 2025 को उन्हें जमानत दे दी, लेकिन अदालत ने माना कि वो 4 महीने से ज्यादा समय से हिरासत में थीं, जो कि उनके लिए किसी मेंटल ट्रोमा से कम नहीं था.

Sandeepa Virk Laundering Case: शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद तोड़ने वाला था

Who Is Sandeepa Virk
Who Is Sandeepa Virk (Source: Social Media)

संदीपा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि तिहाड़ जेल का अनुभव उनके जीवन का सबसे कठिन दौर था और शुरुआती दिनों में वो मानसिक रूप से टूट चुकी थीं. उन्हें लगता था कि वो इस सजा की बिल्कुल भी हकदार नहीं हैं. संदीपा विर्क ने आगे कहा कि जेल के अंदर माता-पिता से मुलाकात करना उनके लिए सबसे भावुक पल था, जो कि उनको अंदर तक तोड़ चुका था.

जेल की स्थितियों के बारे में भी उनहोंने बताया कि वहां रहना शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद तोड़ देने वाला है. 500 से ज्यादा कैदियों के साथ रहना, सीमित दिनचर्या और साधारण भोजन. इन सब चाजों की वजह से वो ठीक से खड़ी भी नहीं हो पाती थी, क्योंकि उनकी सेहत पर इन सिचुएशन्स का बहुत बुरा असर पड़ा था.

Sandeepa Virk Shared Experience Of Jail: क्या था संदीपा का सबसे दर्दनाक पल

Who Is Sandeepa Virk
Who Is Sandeepa Virk (Source: Social Media)

संदीपा विर्क ने अपने सबसे दर्दनाक पल का भी जिक्र किया जब वो थक चुकी थी और उन्होंने बताया कि, “मैं दुआ करती थी कि मौत आए और मुझे ले जाए. सबसे बुरा एहसास तब होता है जब आपकी वजह से माता-पिता को आपसे मिलने जेल आना पड़े. मैंने उनसे माफी भी मांगी कि उन्हें मेरी वजह से वहां आना पड़ा, मेरे माता-पिता और भाई-बहन मेरे साथ खड़े रहे क्योंकि आपके अपने लोग जानते हैं कि आप कौन हैं.”

Sandeepa Virk Tihar Jail: जेल के भीतर बिना पैसे के कोई काम नहीं होते

Who Is Sandeepa Virk
Who Is Sandeepa Virk (Source: Social Media)

इतना ही नहीं, संदीपा ने ये भी आरोप लगाया कि जेल के अंदर कोई काम बिना पैसे के नहीं होते. हालांकि उन्होंने ज्यादा विस्तार से कुछ नहीं कहा, लेकिन इशारा किया कि आर्थिक स्थिति का असर कैदियों की सुविधाओं पर पड़ता है. साथ ही, जेल से बाहर आने के बाद संदीपा ने उन 2 महिलाओं की कानूनी मदद की, जिनसे वो अंदर मिली थीं और जो अपने मामलों में वकील का खर्च नहीं उठा पा रही थीं. एक महिला पर छोटी रकम की चोरी का आरोप था, जबकि दूसरी अपने पति से जुड़े वित्तीय विवाद में फंसी हुई थी.

Who Is Sandeepa Virk: क्या था संदीपा विर्क पर केस

Who Is Sandeepa Virk
Who Is Sandeepa Virk (Source: Social media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, संदीपा पर आरोप है कि वो एक निवेश घोटाले से जुड़े लेन-देन में शामिल थीं. जिसमें एक शिकायतकर्ता को फिल्म में पहचान दिलाने का वादा किया गया था. प्रवर्तन निदेशालय (ED) का दावा है कि कथित तौर पर कुछ रकम उनके खातों के जरिए गुजरी और कुछ संपत्ति खरीद में इस्तेमाल हुई. हालांकि काफी मशक्कत करने के बाद अब फिलहाल कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है और वो बाहर हैं. लेकिन अभी भी वो अपने खिलाफ लगे आरोपों का कानूनी रूप से सामना कर रही हैं.

Read More: Rashmika और Vijay के रिसेप्शन में आएंगे पीएम मोदी, गृह मंत्री को भी मिला इंविटेशन

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।