मोस्ट रोमांटिक और लविंग कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बीते दिन अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर कपल ने एक दूसरे संग अनसीन फोटोज शेयर करके प्यार भरा नोट भी लिखा। अब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की झलक फैंस के साथ शेयर की है।

वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर बीते दिन अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग अपनी कई सारी क्रेजी फोटोज शेयर की थीं। फोटो के साथ उन्होंने विराट के लिए एक लविंग नोट भी लिखा था। अनुष्का ने आगे लिखा, ”इस दुनिया में अपने जैसा शख्स होना बेहद बहादुरी की बात है। जब मुझे जरूरत थी तब मुझे प्रेरित करने के लिए शुक्रिया। जब तुम्हें सुनने की जरूरत थी तब अपने मन को खुला रखने के लिए शुक्रिया। बराबरी की शादी तभी मुमकिन है जब दोनों सिक्योर हैं और तुम सबसे सिक्योर आदमी हो जिसे मैं जानती हूं।
इस दौरान विराट कोहली ने कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं जिनमें से एक में कपल के संग बेटी वामिका भी दिखाई दीं। इतना ही नहीं बल्कि इंडियन क्रिकेटर ने अपनी पत्नी के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा। विराट ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें पहली फोटो में विराट अपनी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के संग सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे है। एक तरफ जहां कपल कैमरे में पोज दे रहा है तो वहीं उनकी बेटी अपनी मां के चेहरे से खेलती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में कपल बोन फॉयर के आगे किसी टूरिस्ट प्लेस पर कोजी पोज दे रहे हैं और एक दूसरे को हग कर रहे हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विराट ने लिखा- ‘4 साल हो गए तुम्हें मेरे मजाक और मेरे आलस को संभालते हुए। चार साल हुए मैं जैसा हूं मुझे वैसे स्वीकार करते हुए और हर रोज मुझे प्यार करते हुए। मैं चाहे कितना भी परेशान क्यों ना हो जाऊं। 4 साल भगवान के सबसे बड़े आशीर्वाद के लिए। 4 साल हुए सबसे ईमानदार, प्यार करने वाली और बहादुर महिला से शादी करने के जिसने हमेशा सही चीज में खड़े होने के लिए मुझे प्रेरित किया। पूरी दुनिया भले ही आपके खिलाफ क्यों ना हो। आपके संग शादी के 4 साल। हर तरह से आप मुझे पूरा करती हो, मेरे पास जो कुछ है मैं हमेशा उससे तुम्हें प्यार करुंगा और भी बहुत कुछ। साथ ही विराट ने ये भी लिखा कि परिवार के तौर पर हमारी पहली एनिवर्सरी है।’


Download Android App
Download iOS App



