विराट कोहली और अनुष्का की शादी इटली में 9 दिसंबर 2017 को हो चुकी है। अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दोनों ने ही अपने फैंस से अपनी शादी की जानकारी को सबके बीच में साझा कर दिया है। जबकि शादी में केवल करीबी परिवार वाले और बेहद खास दोस्त ही शामिल हुए।
लेकिन फिर भी यह कपल अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को 2 रिसेप्सन पार्टियां देगा। आपको बता दें विराट और अनुष्का 21 दिसंबर को नई दिल्ली में अपने रिश्तेदारों को रिसेप्शन की पार्टी देंगे।
वहीं 26 दिसंबर को यह कपल मुंबई में बॉलीवुड इंडस्ट्री और क्रिकेट से जुड़े सभी करीबी दोस्तों को रिसेप्शन की पार्टी देंगे। 26 दिसंबर को मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के तमाम स्टार्स के पहुंचने की उम्मीद है। बॉलीवुड से इसमें शाहरुख खान, आमिर खान जैसे बड़े नाम सामने आ रहे हैं।
वहीं क्रिकेट वर्ल्ड से लगभग टीम इंडिया के सभी मौजूदा प्लेयर्स और सचिन, गांगुली जैसे बाकी सभी बड़े नाम शामिल होंगे। शादी से पहले ही ये खबर आई थी कि विराट ने सचिन तेंडुलकर और युवराज सिंह को खासतौर पर इटली वेडिंग के लिए इनवाइट किया है।
मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी शामिल होंगे। बॉलीवुड से आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अामिर खान अौर सलमान खान को इनवाइट किया गया है।
उसके बाद अनुष्का और विराट साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। दरअसल वहां पर विराट अपनी आने वाली सीरिज पर होंगे वहीं अनुष्का न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हुए नजर आएंगी। अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में देश लौट आएंगी और इसके बाद शाहरुख खान के साथ आनंद एल राय की फिल्म में थोड़ी व्यस्त हो जाएंगी।
इसके बाद वो वरुण धवन फिल्म सुई धागा की शूटिंग शुरू करेंगी। इसके अलावा अनुष्का 9 फरवरी को रिलीज हो रही अपनी फिल्म परी के प्रमोशन में बिजी हो जाएंगी।
वहीं विराट भी साउथ अफ्रीका में 2 महीने तक सीरीज खेलेंगे जिसमें वो 3 टेस्ट , 6 ओडीआई और 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। दिसंबर में दिल्ली से लौटने के बाद ये नवविवाहित जोड़ा अपने नए घर वरली मुंबई में शिफ्ट हो जाएगा।
विराट और अनुष्का ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। टॉप फैशन डिजाइनर सबस्याची मुखर्जी ने दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों को डिजाइन किया है। विराट और अनुष्का ने अपने दोस्तों सभी दोस्तों को मुंबई में होने वाली रिसेप्सन पार्टी के लिए इनवाइट करना अभी से शुरू भी कर दिया है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



