30 के हुए विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा ने रोमांटिक तस्वीरों से किया बर्थडे विश

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज 30 साल के हो चुके हैं। विराट कोहली ने अपना बर्थडे पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बहुत ही सादगी के साथ सेलिब्रेट किया।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज 30 साल के हो चुके हैं। विराट कोहली ने अपना बर्थडे पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बहुत ही सादगी के साथ सेलिब्रेट किया। अनुष्का ने पति का जन्मदिन हरिद्वार के आश्रम में मनाया है। बता दें कि इसकी फोटो अभिनेत्री ने ट्विटर पर जारी करी है।

अनुष्का ने दो फोटो पोस्ट की है जिसमें वह विराट कोहली को गले लगती हुई नजर आ रही हैं।  अनुष्का के पोस्ट करते ही उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस इन्हें खूब लाइक कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों को शेयर करते नहीं थक रहे हैं। और एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं। दोनों के माथे पर चंदन का टीका लगा नजर आ रहे है। बता दें विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर,1988 को दिल्ली में हुआ था।

अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को दी बधाई

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई दी हैं। इसके लिए अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी और विराट की बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा, ”इनके जन्म के लिए भगवान का शुक्रिया”। शादी के बाद अनुष्का पहली बार विराट का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/BpyWWkAnWTL/?utm_source=ig_embed

उत्तराखंड में हैं विराट-अनुष्का

शादी के बाद विराट का यह पहला जन्मदिन है। इसके लिए दोनों पर्वतीय प्रदेश के छोटे से शहर नरेंद्रनगर में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कोहली और अनुष्का जन्मदिन के दिन अनुष्का के आध्यात्मिक गुरु के आश्रम भी जाएंगे। अनुष्का आध्यात्मिक गुरु अनंत बाबा पाटील को काफी मानती हैं। शादी से पहले भी अनुष्का और विराट आशीर्वाद लेने खास तौर पर हरिद्वार स्थित अनंत बाबा पाटील के आश्रम गए थे।

हाल ही में अनुष्का ने विराट के साथ पहला करवाचौध मनाया था।  इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। आपको बता दें कि दिसंबर 2017 में विराट और अनुष्का ने ईटली में सीक्रेट इवेंट में शादी की थी।

Desk Team