बॉलीवुड के पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सभी को काफी पसंद है। इनकी जोड़ी शुरू से ही लोगों की फेवरेट बनी हुई है। अक्सर इन दोनों को साथ में देखकर फैंस का दिन बन जाता है। ऐसे में कपल के फैंस के लिए एक गुडन्यूज़ सामने आई है। अब दोनों ने सोसियल मीडिया पर अपने चाहने वालो के साथ एक मज़ेदार वीडियो पोस्ट किया है।

इस वीडियो को देखने के बाद आपको इस कपल कि एनर्जी से भी प्यार हो जाएगा। बता दें, विराट अनुष्का की जोड़ी सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है। फैंस को इस कपल में जो बात सबसे ज्यादा पसंद आती है, वो ये है दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करते और केयर करते नज़र आते हैं।

हाल ही में कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों धमाकेदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वैसे तो दोनों काफी बिजी रहते हैं, लेकिन अपने एक-दूसरे के साथ मौज-मस्ती करने का कोई मौका भी नहीं छोड़ते। वहीं, विराट-अनुष्का का जो लेटेस्ट वीडियो सामने आया है उसमें दोनों जिम में पंजाबी बीट्स पर डांस करते नज़र आ रहे हैं। अपने एक पैर को हाथ में पकड़कर विराट और अनुष्का एक-दूसरे को डांस चैलेंज करते देखे जा सकते हैं।
इस वीडियो को देखने के बाद कुछ फैंस ने तारीफ की है, तो कुछ यहां विराट को लेकर टेंशन में आ गए। दरअसल, डांस करते हुए विराट कोहली का पैर मुड़ जाता है और वो भाग जाते हैं। जबकि अनुष्का शर्मा उन्हें देखकर हंस रही होती हैं।

अब सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का ये डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने विराट को आराम से डांस करने की सलाह भी दी।


Download Android App
Download iOS App



