आखिर क्यों पंजाबी सिंगर Diljit Dosanjh को मांगनी पड़ी सिक्योरिटी गार्ड से माफी?

Summary :

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर इंटरनेशनल फेस्टिवल में धूम मचाते नजर आए। वह दूसरी बार कैलिफोर्निया के म्यूजिक फेस्टिवल कोचेला में पहुंचे। यहां से उनके ढेर सारे वीडियो और फोटो सामने आए हैं जिसमें वह फैंस को सलाह भी देते दिख रहे हैं तो सिक्योरिटी वालों से माफी भी मांगते।

जाने-माने पंजाबी और हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर दिलजीत दोसांझ अपनी आवाज और एक्टिंग के अलावा अपने फन मौला अंदाज  के लिए भी दुनियाभर में मशहूर हैं। दिलजीत की देश-विदेश में तगड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।  दिलजीत दोसांझ अपने सादगी के लिए भी जाने जाते है और इसकी झलक एक बार फिर कैलिफोर्निया में देखने को मिली।
सोशल मीडिया पर सिंगर का एक वीडियो काफी देखा और पसंद किया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में सिंगर स्टेज पर खड़े होकर हजारों लोगों की भीड़  के सामने सिक्योरिटी वालों से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। जिसका कारण जानने के बाद भी आप भी सिंगर की तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे। 
दरअसल, हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने कैलिफोर्निया के मशहूर म्यूजिक फेस्टिवल कोचेला में हिस्सा लिया। सिंगर ने इंटरनेशनल फेस्टिवल में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से धूम मचा दी। दिलजीत के गाने सुनकर वहां मौजूद दर्शकों की एक्साइटमेंट नेक्स्ट लेवल थी। दिलजीत के इस परफॉर्मेंस की ढेरों वीडियो फोटो इंटरनेट पर तहलका मचा रही है और लोग उसे खूब पसंद कर रहे हैं। 

वायरल हो रहे है एक वीडियो में सिंगर सिक्योरिटी वालों से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सिंगर को स्टेज के सेंटर से दूसरी साइड आते हुए देखा जा सकता है जिसके बाद वो कहते हैं, ‘सुरक्षाकर्मियों से मैं माफी मांगता हूं। ये सभी फैंस एक्साइटिड हंस और इसीलिए कंधों पर चढ़ गए हैं। शोर कर रहे हैं। मेरे बंदों को माफ कीजिए। बुरा मत मानना, ये सब कोचेला में दिलजीत दोसांझ को परफॉर्म करते देख एक्साइटिड हो गए हैं।’
इंटरनेशनल फेस्टिवल में सिंगर दिलजीत दोसांझ अपनी ही इंग्लिश का मजाक बनाते भी दिखे। वो कहते हैं कि उनकी अंग्रेजी जरा कमजोर है। मेरा इंग्लिश में हाथ तंग है। लेकिन आप जहां से आते हो वह जरूर है और हम पंजाबी तो प्यार के भूखे होते हैं। दिलजीत दोसांझ ने कोचेला में परफॉर्म करते हुए अपने कई हिट गाने गाए और वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की।

Desk Team