Vishal Dadlani Become ISI Agent: इन दिनों अचानक से एक नाम तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है, जो कि है सफीना खान. इस नाम को लेकर चर्चा और विवाद दोनों हो रहे है. मूल रूप से सफीना एक पाकिस्तानी पत्रकार हैं जो कि लंदन में रहती हैं. उनके ट्रेंड में आने की वजह हैं सिंगर और मयूजिशियन विशाल ददलानी, इसी के साथ रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’.
इंटरनेट पर सफीना के बारे में सर्च करने की होड़ मची हुई है. दरअसल, पाकिस्तानी पत्रकार के साथ विशाल का एक वीडियो सामने आया है. इस वायरल क्लिप में विशाल ददलानी को सफीना के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है और यहीं बातचीत अब चर्चा का केंद्र बन गई है.
Meet Vishal Dadlani.
Bollywood’s favourite leftist poster-boy of Bolly-Dawood, now caught cozying up with Safina Khan in London.
The same Safina who openly says she works for ISI interests and has repeatedly confronted & protested against Indians abroad.
While he keeps… pic.twitter.com/xbub3bVTgz
— Being Political (@BeingPolitical1) March 24, 2026
ये वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है, जब बीते दिनों विशाल ने ‘धुरंधर 2’ को लेकर खुब खरी खोटी बातें कही थी. उस पर से सफीना के साथ उनका दिखना विवाद को हवा दे गया है, क्योंकि इस पाकिस्तानी पत्रकार को पड़ोसी जासूसी एजेंसी ISI का हिमायती माना जाता है. वो खुद में एक विवादित नाम हैं, जो इससे पहले भारतीय राष्ट्रध्वज तिरंगे का भी अपमान कर चुकी हैं. तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये सफीना खान है कौन?
इससे पहले कि हम सफीना खान के बारे आगे जाने, पहले ये बता देते हैं कि विशाल ददलानी ने आखिर ‘धुरंधर 2’ के बारे में कहा क्या और सफीना के साथ उनके वीडियो में क्या है. सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पोस्ट शेयर किए थे, जिनमें उन्होंने फिल्म की कहानी और इसमें दिखाए एक कथित फैक्ट्स की आलोचना की. उन्होंने फैंस और दर्शकों से अपील की कि वे फिल्मों को मनोरंजन के लिए देखें, लेकिन फैक्ट्स और सही जानकारी के लिए विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करें.
Vishal Dadlani Become ISI Agent: लंदन में इवेंट कवर गई सफीना को मिले विशाल ददलानी
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/25/vishal-dadlani-2026-03-25-12-07-10.jpg)
इसके बाद सफीना खान और विशाल ददलानी का जो वीडियो सामने आया है, वो लंदन के एक इवेंट का है. इसे कवर करने पहुंची पाकिस्तानी पत्रकार कहती हैं, ‘यार, ये तो एक लेजेंड हैं! बॉलीवुड में जो भी संगीत और गाने वायरल होते हैं, उनके पीछे का मुख्य चेहरा यही हैं.’ क्लिप में विशाल सफीना को बताते हैं कि वे उसी होटल में ठहरे हुए हैं और किसी से मिलने के लिए वहां आए थे.
अब विशाल ददलानी और सफीना को लंदन में साथ देखकर हायतौबा मच गई है. सोशल मीडिया यूजर्स अब कह रहे हैं कि सिंगर एक ऐसे इंसान के साथ हैं, जिसके पाकिस्तान की ISI से कथित ताल्लुकात हैं. ये वो है, जिसने एक न्यूज रिपोर्टिंग के दौरान भारतीय तिरंगे पर पैर रखकर कवरेज की थी, ऐसे किसी के साथ दिखना देश के सम्मान के साथ खिलवाड़ है.
Vishal Dadlani Become ISI Agent: कौन है सफीना खान

सफीना खान लंदन में रहने वाली एक पाकिस्तानी पत्रकार और व्लॉगर हैं. वो 48 साल की हैं और लाहौर कॉलेज से पढ़ी हैं, सफीना को पाकिस्तान की राजनीति और विदेश नीति को कवर करने के लिए जाना जाता है. वो अक्सर UK में पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर रिपोर्टिंग करते देखी जाती हैं. हालांकि, उनका नाम विवादित रहा है और उन पर उनके ही मुल्क के लोग अक्सर ISI समर्थक या सत्ता-समर्थक विचार रखने का आरोप लगाते हैं.
वो कई बार दूसरे पत्रकारों के साथ सार्वजनिक तौर पर बहस और मौखिक झड़प भी कर चुकी हैं. सफीना खान लंदन में रहकर पाकिस्तान के ‘आजाद डिजिटल’ और ‘नियो न्यूज’ जैसे प्लेटफॉर्म के लिए करती हैं. वह यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी एक्टिव हैं, जहा वह खुद को एक पत्रकार होने के साथ ही व्लॉगर भी बताती हैं.
Vishal Dadlani Become ISI Agent: सिंगर बादशाह के साथ भी वीडियो

इससे पहले भी सफीना खान ने फेसबुक पर विशाल ददलानी के अलावा भारतीय सिंगर और रैपर बादशाह के साथ भी वीडियो शेयर किया था. दरअसल, लंदन के O2 एरिना में एक शो का है, जहां बादशाह, विशाल ददलानी और राहत फतेह अली खान जैसे दिग्गज परफॉर्म करने पहुंचे थे. सफीना भी वहां इस इवेंट को कवर करने पहुंची थीं, वो लिखती हैं कि इस सफल शो में बादशाह ने मजमा लूट लिया उन्हें लंदनवासियों से भरपूर प्यार मिला.
Vishal Dadlani Become ISI Agent: सफीना खान के विवाद, ISI से कनेक्शन

सफीना खान को सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ‘गालीबाज’ मानते हैं, वो कई मौकों पर अपनी रिपोर्टिंग में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए देखी गई हैं. खासकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के साथ उनके कथित संबंधों को लेकर उन्हें कड़ी जांच का भी सामना करना पड़ा है. यह आरोप अक्सर पाकिस्तान के विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जाते रहे हैं.
Vishal Dadlani Become ISI Agent: सफीना खान ने किया भारतीय तिरंगे का अपमान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सफीना खान ने लंदन में भारतीय हाई कमीशन के बाहर भारतीय तिरंगे का अपमान किया है. बताया जाता है कि बीते साल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद वो लंदन में भारत के खिलाफ हुए एक खालिस्तान-समर्थक विरोध प्रदर्शन में मौजूद थीं. वहीं सोशल मीडिया पर ही कुछ यूजर्स का दावा है कि सफीना खान पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी ISI के एक एजेंट की बेटी हैं. हालांकि, अब तक इस बात को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आ पाई है.
Read More: Dhurandhar 2 की वजह से होगी Vivek Sinha की मौत?, इंडियन ऑडियंस ने एक्टर को दी धमकी


Download Android App
Download iOS App




