जब कभी भी बॉलीवुड में लव ट्रायंगल का जिक्र होगा उसमें ऐश्वर्या राय,सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का नाम न हो तो ऐसा संम्भव नहीं है। करीब 17 साल पुराना ये मामला होने के बावजूद भी जब कभी इन तीनों स्टार्स का नाम सामने आता है तो खबरें खुद बे खुद बन जाती है। सलमान खान ने कुछ वक्त पहले ही ऐश्वर्या राय को क्रॉपर करके अपनी एक तस्वीर अपने ट्विटर पर शेयर की है। तो अब वहीं विवेक ओबेरॉय ने भी ऐश्वर्या को लेकर तंज कसा है।
क्या है पूरा मामला
हाल ही में एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्विटर पर मीम्स शेयर किया है जहां पर लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल के नतीजों को ऐश्वर्या के रिश्तों के साथ जोड़ा गया है। इस वायरल मीम्स में विवेक ने सबसे यहां ओपनिंग पोल मतलब सबसे उपर ऐश्वर्या को सलमान के साथ एग्जिट पोल में दिखाया है उसके बाद उन्होंने अपने साथ ऐश को दिखाया है। लेकिन ऐंड में आए असली रिजल्ट में विवेक ने ऐश्वर्या को अभिषेक के साथ दिखाया है। बेशक इस ट्वीट को लेकर विवेक का मतलब लोकसभा चुनाव केनतीजे क्यों न हो लेकिन इससे सोशल मीडिया पर हंगामा शुरू हो गया है। जी हां बॉलीवुड एक्टर सोनम कपूर समेत कई नामी लोगों ने विवेक के इस पोस्ट को गलत बताया है।
बता दें कि विवेक ओबेरॉय द्वारा शेयर की गई इस फोटो में नन्हीं आराध्या बच्चन भी शामिल हैं। विवेक ओबेरॉय की इस हरकत के लिए सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। विवेक ओबेरॉय इन सबके बीच बॉलीवुड सेलेब्स के निशाने पर आ गए है।
विवेक का ये ट्वीट वायरल होने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर उन पर जमकर भड़क उठी। उन्होंने विवेक के इस ट्वीट को क्लासलेस बताया है। सोनम ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है। Disgusting and classless..।वहीं कई लोगों ने विवेक ओबेरॉय को ये ट्वीट डिलीट करने की सलाह दी।


Download Android App
Download iOS App














