टीवी एक्टर विवियन डीसेना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आयी है। आपको बता दे, एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते है। उनकी ज़िन्दगी में क्या चल रहा है इसपर भी मीडिया की नज़रे बनी रहती है। ऐसे में खबर आयी है कि उन्होंने अपनी पत्नी टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी से आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया है। इन दोनों ने साल 2017 में अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद से विवियन डीसेना और वाहबिज दोराबजी का तलाक केस चल रहा था।

अब 18 दिसंबर को इन दोनों ने आधिकारिक तौर तलाक ले लिया है। मीडिया की खबर के अनुसार विवियन डीसेना और वाहबिज दोराबजी ने बयान जारी कर अपने तलाक की ऑफिसियल अनाउंसमेंट की है। इन दोनों ने अपने बयान में लिखा, ‘काफी दुख के साथ हम घोषणा करते हैं कि हम कानूनी तौर पर अलग हो गए हैं और अब हम तलाकशुदा हैं। हम कुछ सालों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं, यह देखने के लिए कि हमारे बीच क्या संभव हो सकता है और हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि हम अपनी जिंदगी का सफर अलग रहकर चलाएंगे।’

विवियन और वाहबिज ने बयान में आगे कहा, ‘यह आपसी सहमति से लिया गया फैसला है और इसमें किसी का पक्ष चुनने या एक-दूसरे की निंदा करने और इस बात पर बहस करने की कोई ज़रूरत नहीं है कि किसे दोष देना है और हमारे अलग होने का क्या कारण हैं। हमें उम्मीद है कि फैंस के प्यार और सपोर्ट से हम आपने काम को उसी तरीके से करते रहेंगे जिस तरीके से करते आए हैं। हम आशा करते हैं कि भविष्य में बेहतर प्रोजेक्ट्स के जरिए पिछले कई सालों में हमें जो प्यार और समर्थन मिला है, हम उसे आगे भी हासिल करते रहेंगे।

सोशल मीडिया पर विवियन डीसेना और वाहबिज दोराबजी के तलाक की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि विवियन डीसेना और वाहबिज दोराबजी को टीवी सीरियल ‘प्यार की एक कहानी’ के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था। विवियन डीसेना और वाहबिज दोराबजी ने साल 2013 में शादी की। लेकिन इन दोनों की शादी महज चार साल ही चल सकी। इसके बाद विवियन डीसेना और वाहबिज दोराबजी ने साल 2017 में एक-दूसरे के अलग होने का फैसला कर लिया था।


Download Android App
Download iOS App



