War 2 First Review Out: क्या रजनीकांत की फिल्म Coolie के सामने टिक पाएगी War 2, जानें देखें या नहीं

Summary :

War 2 First Review Out: आज का दिन सिनेमा लवर्स के लिए खास होने वाला है. एक तरफ साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली रिलीज हुई, वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Junior NTR) स्टारर War 2 ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में एक साथ रिलीज हुई War 2 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। बता दें, यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी है और वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का छठा चैप्टर है, जिसे डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है। क्या है फिल्म…

war 2 first review out

War 2 First Review Out: आज का दिन सिनेमा लवर्स के लिए खास होने वाला है. एक तरफ साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली रिलीज हुई, वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Junior NTR) स्टारर War 2 ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में एक साथ रिलीज हुई War 2 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। बता दें, यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी है और वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का छठा चैप्टर है, जिसे डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है।

क्या है फिल्म की कहानी

2019 में आई वॉर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने मेजर कबीर धालीवाल के किरदार से दर्शकों का दिल जीता था। वॉर 2 में वे एक बार फिर उसी अवतार में लौटे हैं, लेकिन इस बार कहानी में ट्विस्ट यह है कि कबीर भारत का सबसे खतरनाक दुश्मन बन चुका है। वहीं, जूनियर एनटीआर (Junior NTR) अपने बॉलीवुड डेब्यू में एक स्पेशल एजेंट विक्रम की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें कबीर को रोकने का मिशन सौंपा गया है। फिल्म में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी अहम किरदार में नजर आती हैं, जो विंग कमांडर और आशुतोष राणा के किरदार की बेटी बनी हैं।

hrithik roshan

ऋतिक रोशन फाइटिंग सीन

फिल्म की शुरुआत जापान में एक धमाकेदार फाइट सीन से होती है, जहां ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की तलवारबाजी दर्शकों को सीट से बांध देती है। इसके बाद कहानी बर्लिन (जर्मनी) पहुंचती है, जहां कबीर का अगला मिशन कुख्यात काली कार्टेल का सफाया करना है। यहीं से शुरू होती है विक्रम और कबीर के बीच बिल्ली-चूहे का खेल, जो कई देशों में फैला हुआ है। इस सफर में भरपूर एक्शन, हाई-ऑक्टेन स्टंट, भावनात्मक टकराव और रहस्यमय मोड़ देखने को मिलते हैं।

Junior NTR

आशुतोष राणा इस बार एक नए अंदाज में नजर आते हैं और उन्होंने फिल्म में अनिल कपूर को रिप्लेस किया है। कहानी में एक और इमोशनल ट्रैक जुड़ा है कबीर की बेटी, जो कहानी को ओर इमोशनल बना देती है।

War 2 First Review Out

क्रिटिक्स के रिव्यू अभी आने बाकी हैं, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस का रिएक्शन देखने लायक है। दर्शक इसे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “वॉर 2 एक पूरी थ्रिल राइड है, जिसमें सस्पेंस, इमोशन और रोमांच की भरमार है। दिल तोड़ने वाला ट्विस्ट इसके बाद भी लंबे समय तक याद रहेगा।”

war 2 first review out

दूसरे यूजर ने जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की तारीफ करते हुए लिखा, “जूनियर एनटीआर ने पर्दे पर आग लगा दी है। उनकी एनर्जी, एक्शन और करिश्मा लाजवाब है। ये ब्लॉकबस्टर फिल्म 5/5 स्टार्स की हकदार है, सिनेमा का मास्टरपीस।” ऋतिक और जूनियर एनटीआर की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को भी खूब सराहा जा रहा है। दोनों के बीच एक्शन सीक्वेंसेस और टकराव को फिल्म का हाई पॉइंट माना जा रहा है।

अयान मुखर्जी ने किया डायरेक्ट

निर्देशन अयान मुखर्जी ने फिल्म को बड़े लेवल पर दिखाया है। जापान, जर्मनी और अन्य अंतरराष्ट्रीय लोकेशंस पर शूट किए गए सीक्वेंसेस शानदार दिखते हैं। बैकग्राउंड स्कोर और एक्शन कोरियोग्राफी फिल्म के अनुभव को और दमदार बनाते हैं। हालांकि, कुछ दर्शकों को कहानी में नया पन कम महसूस हो सकता है और कई जगह यह पहले देखे गए स्पाई थ्रिलर्स की याद दिलाती है।

war 2

देखे या नहीं

वॉर 2 में जबरदस्त एक्शन, स्टार पावर और विजुअल ग्रांडेयर का कॉम्बिनेशन है। यह फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने के साथ ही ऋतिक और जूनियर एनटीआर (Junior NTR) के फैंस को एक साथ लाती है। शुरुआती रिएक्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर लंबा और शानदार हो सकता है। अगर आप हाई-ऑक्टेन एक्शन और इंटरनेशनल स्केल पर बनी फिल्में पसंद करते हैं, तो वॉर 2 आपके लिए जरूर देखने लायक है।

ये भी पढ़ें: War 2 vs Coolie: ओपनिंग डे पर आखिर कौन सी फिल्म मारेगी बाज़ी, जानें क्या कहते है ट्रेंड Expert 

Yashika Jandwani