गर्मियों का मौसम आ गया है और इसके साथ ही फैशन में भी बदलाव जरूरी हो जाता है।
अगर आप ट्रेडिशनल पहनावे में भी स्टाइल और कंफर्ट चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ से इंस्पिरेशन लेते हुए साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज़ पहन सकती हैं।
सही ब्लाउज़ आपके लुक को न सिर्फ एलीगेंट बनाता है बल्कि गर्मी से राहत भी देता है।
गर्मी में जब बात कूल दिखने की हो, तो हॉल्टर नेकलाइन ब्लाउज एक बेहतरीन है। हाल ही में अनन्या पांडे को ‘केसरी 2’ की स्क्रीनिंग पर पर्पल साड़ी के साथ हॉल्टर नेक ब्लाउज में देखा गया।
वहीं, काजोल भी एक इवेंट में ब्लैक एंड गोल्डन साड़ी के साथ स्लीवलेस हॉल्टर नेक और मैंडरिन कॉलर ब्लाउज में नजर आईं। ये डिज़ाइन गर्मियों के लिए परफेक्ट हैं
ट्यूब ब्लाउज गर्मियों के लिए सबसे ज्यादा ट्रेंडी और हॉट स्टाइल में से एक है। जो गर्मी में बेहद कंफर्टेबल होता है।
अगर आप कुछ अलग दिखना चाहती है तो आलिया के इस लुक को जरुर कैरी करे, यह पार्टी वियर लुक के लिए एक शानदार है।
ब्लाउज का फैब्रिक चुनते समय गर्मी का खास ध्यान रखें। कॉटन, लिनेन और मलबरी सिल्क जैसे हल्के और सांस लेने वाले कपड़े इस मौसम के लिए परफेक्ट होते हैं।
तो इस समर सीज़न में ट्रेडिशनल लुक को भी बनाइए ट्रेंडी और स्टाइलिश, बस सही ब्लाउज डिज़ाइन चुनकर!


Download Android App
Download iOS App












