काफी सालों पहले सलमान खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन पर बायोग्राफी लिखना कितना नामुमकिन काम है। लेकिन अब सलमान खान खुद अपनी ज़िंदगी के पन्ने पलटने के लिए तैयार हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान ने एक बड़े OTT प्लेटफॉर्म के साथ जैकपॉट डील साईन कर ली है। ये प्रोजेक्ट होगा सलमान खान की निजी ज़िंदगी पर।

साल 1988 से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सलमान खान ने कई हिट फिल्में दी हैं। सलमान को हिंदी सिनेमा का भाईजान कहा जाता है। सलमान की लाइफ काफी सुर्खियों में रही है। कभी वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं तो कभी पर्सनल।

अब जो खबर हम सलमान के फैंस के लिए लेकर आ रहे हैं वो ये है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान के बॉलीवुड में पूरे 3 दशक की जर्नी को एक सीरीज में दिखाया जाएगा। इस सीरीज में सलमान के परिवार, को स्टार्स, डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और कलीग्स के इंटरव्यूज होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीज को लेकर तैयारी शुरू हो गई है और इसे सलमान खान, विज फिल्म्स और अप्लॉस एंटरटेनमेंट के साथ प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म की टीम ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर बात करनी शुरू कर दी है। हालांकि अभी ये कन्फर्म नहीं बताया गया है कि किस प्लेटफॉर्म पर फिल्म रिलीज होगी। वैसे अभी सलमान या उनकी टीम की तरफ से भी इस खबर को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं हुआ है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो ये सलमान के फैंस के लिए अच्छी खासी ट्रीट होगी।


Download Android App
Download iOS App



