आईपीएल के 14 वें संस्करण के दूसरे फेज की शुरुआत रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले से हो गई है। दूसरे चरण में दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 22 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध खेलेगी। दिल्ली का आईपीएल के पहले राउंड में प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।

लेकिन अपने मैच में रंग दिखाने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के दो धुरंदरों शिखर धवन और पृथ्वी शॉ का एक बेहद मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें धवन और पृथ्वी साथ में एक टीवी सीरियल के डायलॉग पर नाचते हुए बोलते नजर आ रहे हैं।
यहां देखें धवन और पृथ्वी का वीडियो…
इस फनी वीडियो को धाकड़ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। धवन सास का रोल निभा रहा हैं, जबकि पृथ्वी शॉ उनकी बहु बने हैं। वीडियो के कैप्शन में बल्लेबाज ने लिखा, आज सब्जी नहीं पोहे बनेंगे।

दरअसल ये डायलॉग टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ का है, जहां ‘कोकिला बेन’ का किरदार, जो घर के नौकर मणि पर गुस्सा हो जाती हैं। जब वह सब्जियां काट रही थी और उन्होंने उसे ‘पोहे’ बनाने का आदेश दिया। इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है।

बताते चले,गब्बर ने आईपीएल के इस सीजन में आठ मैचों में 380 रन ठोके हैं, जबकि शॉ ने 308 रन बनाए हैं। डीसी पहले फेज में 8 मुकाबलों में से 6 में जीत हासिल की है। फिलहाल दिल्ली अंकतालिका में दूसरे स्थान पर चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



