सोनम कपूर प्रेगनेंट है ये तो सब जानते है। लेकिन एक्ट्रेस को इन दिनों किन परेशानियों से जूझना पड़ रहा है इसका खुलासा भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कर दिया है। आपको बता दे वैसे तो सोनम इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं और अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

हालांकि जिस तरह से हर महिला को प्रेगनेंसी में कुछ छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उसी तरह से एक्ट्रेस को भी प्रेगनेंसी के दौरान कुछ बदलाव के अनुभव हो रहे हैं। आज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से सूजन भरे पैरों की तस्वीर शेयर की है।

सोनम कपूर ने मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी, जिसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। फिलहाल आज सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से अपने पैर दिखाते तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर में उनके पैरों की सूजन नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने लिखा- ‘कभी-कभी प्रेगनेंसी इतनी प्रिटी नहीं होती है।’

बता दे, जून के महीने में सोनम कपूर ने इटली में बेबीमून रखा था। जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी। इसके बाद मुंबई में भी उनकी गोदभराई प्लान की गई थी, हालांकि कोरोना के चलते इसे टाल दिया गया था।

सोनम कपूर ने साल 2018 में कारोबारी आनंद आहूजा से शादी की थी और मार्च में सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने फोटोज साझा करने के साथ अपनी गर्भावस्थी की घोषणा की थी। सोनम कपूर की गिनती बॉलीवुड की स्टाइलिश अभिनेत्रियों में की जाती हैं, और प्रेग्नेंसी में भी वह फैशन गोल्स सेट करती नजर आती हैं। उनके मैटरनिटी शूट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छा गई थीं।


Download Android App
Download iOS App



