उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के आंदोलनरत पिता उदय प्रताप सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को हाउस अरेस्ट कर दिया। उदय प्रताप सिंह इलाके में मौजूद एक मस्जिदनुमा पुराने दरवाजे को हटवाने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे थे।
कुंडा के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के आदेश पर उदय प्रताप सिंह को आज सुबह उस समय ‘हाऊस अरेस्ट’ कर लिया गया, जब वह धरना स्थल से नित्य क्रिया के लिये अपने आवास ‘भदरी कोठी’ गए थे। जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार कापु संख्या में पुलिस के जवान सुबह 06 बजे भदरी कोठी के सामने तैनात हो गये और उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजम खान को अस्पताल देखने पहुंचे, बोले – अब तबियत बेहतर
कुंडा स्थित शेखपुर आशिक गांव में एक मस्जिद नुमा गेट हटवाने की मांग को लेकर सिंह कुन्डा तहसील परिसर में दो दिन से धरने पर बैठे थे। उन्हें आंदोलन खत्म करने के लिये जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मनाया, लेकिन वह नहीं माने। उनकी इस मांग के समर्थन में कुंडा और आसपास के व्यापारियों ने शुक्रवार को अपनी दुकानें बन्द रखने का ऐलान किया था। मामले को बढ़ते देख स्थानीय प्रशासन ने उन्हें घर में ही नजरबंद करने का फैसला किया।


Download Android App
Download iOS App



