बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। फिल्म जाने तू या जाने ना से फिल्म इंडस्ट्री में इमरान खान ने कदम रखा था। इसी बीच इमरान खान का एक पुरान किस्सा सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

यह किस्सा साल 2018 का है जब एक शख्स ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समझकर एक्टर इमरान खान को मेल कर दिया था। हालांकि नाम दोनों के सेम है इसी वजह से शख्स को कन्फ्यूजन हो गई जिसके बाद उन्होंने एक्टर को मेल कर दिया।
उस शख्स ने मेल में लिखी थी ये बातें
शख्स ने पीएम इमरान खान समझकर एक्टर इमरान खान को मेल में लिखा था, प्रिय प्रधानमंत्री इमरान खान साहिब। सफल नेता सही वक्त पर सही फैसला लेते हैं। वह सच्चे दोस्त, सच्चे स्पोर्टर्स और भरोसेमंद टीम को सुनते हैं। यह 10 साल पुराना शासन है और मैं चाहता हूं कि आप पहले दिन ही अपनी टीम जॉइन कर लें।

ये जवाब दिया था शख्स को इमरान ने

उस शख्स ने यह मेल देखकर इमरान खान हैरान हो गए थे और सोशल मीडिया पर पीएम बनकर उन्होंने उसे जवाब दिया था। इमरान खान ने लिखा था कि, मुझे लगता है कि जल्द ही ऐक्शन लेना होगा। इसी हफ्ते कुछ पॉलिसीज बनाना शुरु करुंगा और आप लोगों को अपडेट देता रहूंगा।


Download Android App
Download iOS App



