जब बाबा के झांसे में आकर अध्ययन सुमन ने गवाई ये कीमती चीज,एक्टर ने सुनाया ये किस्सा

Summary :

क्या आप कभी किसी बाबा के झांसे में आए हैं? अब आप सोच रहे होंगे की हम अचानक ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं। हम ऐसा इसलिए पूछ रहे हैं क्यों की आज की स्टोरी भी कुछ ऐसे ही हादसों से जुडी हुई हैं। दरअसल एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने अपने जीवन का एक अनोखा किस्सा सुनाया। जिसे सुनने के बाद तो आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

क्या आप कभी किसी बाबा के झांसे में आए हैं? अब आप सोच रहे होंगे की हम अचानक ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं। दरअसल हम ऐसा इसलिए पूछ रहे हैं क्यों की आज की स्टोरी भी कुछ ऐसे ही हादसों से जुडी हुई हैं। दरअसल एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने अपने जीवन का एक अनोखा किस्सा सुनाया। जिसे सुनने के बाद तो आप भी सोच में पड़  जाएंगे।
दरअसल एक्टर ने बताया की कैसे उन्होंने बाबा के झांसे में आकर पैसे गंवाए थे, अध्ययन ने बताया क‍ि लोगों ने उनको फेस रीडर या किसी बाबा के पास जाने की सलाह दी थी, मैं वहां गया भी और सब कुछ किया। बाबा ने कहा था क‍ि फलाना तारीख को कुछ बड़ा होगा, लेक‍िन उस तारीख को आज तक मेरी जिंदगी में कुछ भी नहीं हुआ। आपको बता दें शेखर सुमन के बेटे एक्टर अध्ययन सुमन अपने फिल्मी कर‍ियर में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। लेक‍िन बीते दिनों रिलीज हुई वेब सीरीज आश्रम 3 में उनके काम को काफी सराहा गया। सीरीज में एक्टर पॉप-स्टार तिनका सिंह के रोल में नजर आए हैं।
हालांकि अध्ययन के लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। उन्होंने बताया क‍ि उन्होंने अपनी जिंदगी के मुश्क‍िल समय में धर्मगुरु और बाबाओं से संपर्क किया था। ये लोग सिर्फ आपसे आपके पैसे निकलवाते हैं और आपको इमोशनली बहकाते हैं। आपको तब और निराशा होती है जब आपको लगता है क‍ि इतना कुछ करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। इसका मतलब तो यही हुआ क‍ि मेरी जिंदगी में शायद ही कभी कुछ अच्छा होगा।
अध्ययन खुद को वर्क‍िंग एक्टर बताते हुए कहते हैं कि बाबाओं और फेस रीडर्स के झांसे में आने के बाद मैंने पैसे तो गंवाए पर जिंदगी की बड़ी सीख ली। वे कहते हैं- ‘किसी चीज को पूरा करने के लिए आपकी मेहनत और दृढ़ निश्चता चाह‍िए। कुछ भी हो पर मैं ये काम पूरा कर के रहूंगा। मैं खुद इसका उदाहरण हूं।  मैं कभी हार नहीं मानता और उस काम पर लगा रहता हूं।  और अब मैं एक वर्क‍िंग एक्टर तो बन गया हूं।

Desk Team