जब बाबिल की स्टेज परफॉरमेंस पहली बार देखने पहुंचे थे इरफान खान, बेटे ने की तस्वीर शेयर

Summary :

बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर इरफान खान का निधन इसी साल अप्रैल में हुआ है। दिवंगत अभिनेता पिछले दो सालों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इरफान खान को अक्सर उनके परिवार

बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर इरफान खान का निधन इसी साल अप्रैल में हुआ है। दिवंगत अभिनेता पिछले दो सालों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इरफान खान को अक्सर उनके परिवार और करीबी दोस्त याद करते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी पुराने तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में बड़े बेटे बाबिल खान ने पिता को याद करते हुए उनकी एक अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
सोशल मीडिया पर बाबिल ने रविवार को पिता इरफान खान की तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर उस समय की है जब स्टेज पर बाबिल परफॉर्मेस दे रहे थे और इरफान खान बेटे का यह परफॉर्मेस देखने गए थे। 
इस तस्वीर के साथ एक भावुक कैप्‍शन भी बाबिल ने लिखा है। बाबिल ने लिख, शायद पहली बार उन्होंने मुझे स्टेज पर परफॉर्म करते देखा था। तस्वीर में देख सकते हैं कि आमने-सामने एक दूसरे के इरफान और बाबिल खड़े हुए हैं और किसी विषय पर बात करते दिखाई दे रहे हैं। 

View this post on Instagram

Probably the first time he saw me perform on stage.

A post shared by Babil (@babil.i.k) on

बाबिल की इस पोस्ट पर फन्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कमेंट में एक फैन ने लिखा, मिस हिम। वहीं दूसरे फैन ने लिखा, उन्हें जिंदा रखने के लिए आपको शुक्रिया। मुंबई में इसी साल 29 अप्रैल को इरफान खान का निधन हुआ था। 

View this post on Instagram

2 man squad.

A post shared by Babil (@babil.i.k) on

कोलोन कैंसर जैसी बीमारी से काफी महीनों से इरफान खान जूझ रहे थे। इरफान खान के निधन को कुछ दिन पहले ही छह महीने हुए हैं। तब भी बाबिल ने पिता को याद करते हुए उनकी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी और लिखा था, मैन स्‍क्वैड। 

Desk Team