किस शख्स ने तोडा Uorfi Javed का दिल, टूटे दिल के साथ एक्ट्रेस ने शेयर कर दी तस्वीर

Summary :

बॉलीवुड की अजीबोगरीब फैशन डिज़ाइनर कही जाने वाली उर्फी जावेद आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। उर्फी आए दिन सबके सोच से परे कपडे पहन कर मीडिया के सामने आ जाती हैं। जहां उर्फी का अतरंगी फैशन सेंस देख लोगों के भी सर चकराने लग जाते हैं। ऐसे में अब उर्फी ने अपनी एक और लेटेस्ट तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी हैं।

बॉलीवुड की अजीबोगरीब फैशन डिज़ाइनर कही जाने वाली उर्फी जावेद आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। उर्फी आए दिन सबके सोच से परे कपडे पहन कर मीडिया के सामने आ जाती हैं। जहां उर्फी का अतरंगी फैशन सेंस देख लोगों के भी सर चकराने लग जाते हैं। ऐसे में अब उर्फी ने अपनी एक और लेटेस्ट तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी हैं। जहां तस्वीर देखने के बाद सबके मन में यही सवाल खड़ा हो रहा है की आखिर किसने उर्फी जावेद का दिल तोड़ दिया हैं। 
दरअसल शनिवार को उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटो को शेयर किया है. इस फोटो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद अपने टूटे हुए दिल का एक्स रे दिखाती हुईं नजर आ रही हैं। जोकि इस फिल्टर फोटो में साफ नजर आ रहा है। उर्फी जावेद ने इस तस्वीर के कैप्शन में ‘एक्स रे’ भी लिखा है। अब उर्फी जावेद की इस लेटेस्ट तस्वीर को देख कर लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। 

 
वही अब उर्फी के इस तस्वीर को अपलोड करते के साथ ही यूजर्स इसपर जमकर कमेंट करने भी शुरू कर दिए हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ऐसा लगता है अब उर्फी के सारे क्रिएटिव आइडियाज अब खत्म हो चुके हैं। तो वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ‘मम्मी ये क्या देख लिया है.’वही एक यूजर ने लिखा है की- आपके तो दिल और कपडे दोनों ही टूटे हुए हैं। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि- ‘ओह नो दर्द ए दिल.’ इस तरह से तमाम लोग उर्फी जावेद को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनकी इस तस्वीर पर जमकर मजे ले रहे हैं। 
बता दे की यह पहली बार नहीं है जब उर्फी को इस तरह से ट्रोल किया जा रहा हैं। बल्कि उर्फी जब भी इस तरह के अतरंगी कपड़ो में आती हैं। यूजर्स उन्हें इसी तरह से कमेंट कर खूब खरी-खोटी सुनाते हुए दिखाई देते हैं। 
हालांकि उर्फी ने खुद कई बार इस बात का खुलासा भी किया हुआ है की उन्हें इन सारी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। और वो आगे भी लगातर इसी तरह का काम करते रहेंगी। 

Desk Team