आइसोलेशन में रहते- रहते वरुण धवन का जवानी से आया बुढ़ापा, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

Summary :

अब उन्होंने अपनी जिंदगी के तीन स्टेज की फोटो शेयर करते हुए बताया है कि कैसे आइसोलेशन में रहते हुए वो बूढ़े हो गए। असल में वरुण धवन ने अपना मीम बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने तीन फोटो शेयर करके दिखाया है कि आइसोलेशन में वो कैसे बच्चे से बूढ़े हो गए हैं।

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन सुर्खियों में छाए हुए है। वैसे तो वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वो अक्सर अपने किसी- ना- किसी पोस्ट के चलते फैंस का ध्यान अपनी और खींच ही लेते है। तो बस इस बार भी वरुण ने यही किया है। अब वरुण ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसे देख फैंस अपने आपको इस पर कमेंट करने से नहीं रोक सके। 
दरअसल कुछ दिनों पहले खबर आई थी की वरुण धवन कोरोना पॉजिटिव है, जिसके बाद से वो घर में आइसोलेटेड हैं और दुनिया से दूर अपने कमरे में समय बिता रहे हैं। अभी तक तो सभी जान चुके हैं कि आइसोलेशन में रहना हर किसी के लिए मुश्किल है और कोरोना कितनी भयानक बीमारी है। लेकिन वरुण धवन ने अपने इन मुश्किलों दिनों में भी मस्ती करने का मौका नहीं छोड़ा। वरुण अपना ध्यान तो रख ही रहे हैं साथ ही फैंस को हंसाने में भी लगे हुए हैं।
अब उन्होंने अपनी जिंदगी के तीन स्टेज की फोटो शेयर करते हुए बताया है कि कैसे आइसोलेशन में रहते हुए वो बूढ़े हो गए। असल में वरुण धवन ने अपना मीम बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने तीन फोटो शेयर करके दिखाया है कि आइसोलेशन में वो कैसे बच्चे से बूढ़े हो गए हैं। फोटोज को शेयर करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन लिखा, ”आइसोलेशन में जिंदगी। राइट स्वाइप करिए और देखिए मेरी उम्र को बढ़ते।”
अब एक्टर के इस फनी मीम पर सभी फैंस और बॉलीवुड सितारे अपना रिएक्शन दे रहे है। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। 

Desk Team