who is Aditi Hundia? भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज Ishan Kishan इन दिनों 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी खबरों में छाई हुई है। मैदान पर उनकी धमाकेदार पारी और जीत के चर्चे हैं तो वहीं उनके रिश्ते को लेकर शादी की अटकलें तेज़ हो गई हैं। इस खबर का केंद्र बिंदु उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया हैं, जिनके साथ उनका रिश्ता अब परिवार लेवल पर भी चर्चा का विषय बन गया है।
who is Aditi Hundia? ग्लैमर से Miss India तक की यात्रा

अदिति हुंडिया जयपुर, राजस्थान की एक प्रसिद्ध मॉडल और ब्यूटी पेजेंट फाइनलिस्ट हैं।उन्होंने Femina Miss India 2017 में हिस्सा लिया और Miss Diva 2018 में भी अपनी पहचान बनाई।अदिति मॉडलिंग, ब्रांड प्रमोशन और फैशन इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं।उनकी प्रोफेशनल लाइफ और ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहती हैं, जो फैंस को हमेशा आकर्षित करती हैं।
उनकी पहचान केवल मॉडलिंग तक सीमित नहीं है – उनके स्टाइल, कॉन्फिडेंस और फैशन सेंस के कारण उन्हें फैशन इंडस्ट्री में खास डेस्टिनेशन मिली है , और जब से वह ईशान किशन से जुड़ी खबरों में आई हैं, उनकी फैन फॉलोइंग और भी बढ़ गई है।
Ishan Kishan relationship news: दादा ने रिश्ते को दी मंजूरी, शादी की चर्चाएं तेज़

सबसे बड़ी खबर यह है कि ईशान किशन के दादा, अनुराग पांडे ने मीडिया को यह एक्सेप्ट किया है कि अदिति हुंडिया ही ईशान की गर्लफ्रेंड हैं और उनके परिवार को यह रिश्ता पूरी तरह मंजूर है। उन्होंने कहा कि जो भी ईशान चुने, हम उसे एक्सेप्ट करेंगे -यह बयान रिश्ते को आधिकारिक तौर पर एक्सेप्ट करने जैसा माना जा रहा है।
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और क्रिकेट दर्शक यह अनुमान लगा रहे हैं कि जल्द ही ईशान और अदिति की शादी का फैसला भी सामने आ सकता है – खासकर टी-20 वर्ल्ड कप के बाद। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मैच खत्म होने के बाद ही यह कपल अपनी पर्सनल लाइफ को अगले स्तर पर ले जा सकता है।
कई लोग मान रहे हैं कि अदिति का स्टेडियम में दिखना, सोशल मीडिया पर उनके और ईशान के बीच के इंटरेक्शन, और अब दादा के बयान ने इनकी लव स्टोरी को सबके सामने खुल कर एक्सेप्ट कर लिया है।
Ishan Kishan Aditi Hundia love story: क्या कहा गया है और आगे क्या हो सकता है?

1. रिश्ता कन्फर्म: ईशान के दादा ने बयान देकर स्पष्ट किया कि यह रिश्ता उनके लिए स्वीकार्य है।
2. शादी के संकेत: दादा ने कहा है कि जो भी निर्णय ईशान लें, परिवार उसके साथ है – इससे शादी की संभावना पर चर्चा तेज़ हुई है।
3. अधिकारिक पुष्टि नहीं: हालांकि ईशान और अदिति दोनों ने खुद से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन इस खुलासे ने मीडिया और फैंस में उत्सुकता बढ़ा दी है।
Read More: FINALLY Confirm! 1 शर्त पर होगी Vijay-Rashmika की शादी, फोन पूरी तरह बैन…


















