Virushka Meet Premanand Ji Maharaj: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर मंगलवार (17 फरवरी) को वृन्दावन पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर ‘Virushka’ की सादगी की खूब चर्चा हो रही है। दोनों बड़ी सादगी के साथ प्रेमानंद महाराज के चरणों में बैठे नजर आए, उन्होंने न केवल उनका आशीर्वाद लिया, बल्कि सत्संग का भी आनंद उठाया।
Virat and Anushka in Vrindavan: 1 घंटे तक सुना सत्संग
मथुरा के वृंदावन में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने और एकांतिक वार्ता करने पहुंचे। सुबह के लगभग वह 5:30 बजे केली कुंज आश्रम वृंदावन पहुंचे, जहां लगभग 1 घंटे तक रहे और प्रेमानंद महाराज जी से वार्ता की। इस दौरान स्टार कपल ने बेहद सादगी भरे अंदाज में सैकड़ों भक्तों के बीच में बैठकर प्रेमानंद महाराज का 1 घंटे तक सत्संग सुना।
Premanand Ji Maharaj: भक्ति में लीन दिखे ‘विरुष्का’

विराट और अनुष्का इस दौरान बेहद सादगी के साथ दिखे। माथे पर चंदन, गले में तुलसी माला और हाथ में राधा नाम जप के लिए काउंटर था। आम इंसान की तरह ही दोनों ने महाराज जी के दर्शन किए और प्रवचन सुनें। अनुष्का और विराट ने महाराज से कोई सवाल नहीं पूछा।
IPL 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलेंगे कोहली!

रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2026 के मध्य तक विराट कोहली लंदन में समय बिताने के बाद भारत लौटे थे। अब वे आगामी IPL 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।
विराट कोहली हाल ही में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच हुई सीरीज में खेले। उन्होंने 3 मैचों में 240 रन बनाए। उनका औसत 80 रहा और स्ट्राइक रेट 105.26 था।
पहले भी कर चुके हैं प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन

2025 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने तीन बार वृंदावन का दौरा किया। जनवरी में वे अपने बच्चों के साथ प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। मई में विराट के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के एक दिन बाद भी दोनों ने महाराज जी से मुलाकात की। इसके बाद दिसंबर में भी वे वृंदावन गए। हर बार उन्होंने आशीर्वाद लिया। पहली मुलाकात में उन्होंने सफलता के बारे में भी सवाल किए। तीनों बार दोनों काफी भावुक और भक्ति भाव में नजर आए।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में AI समिट के दौरान चोरी! चोर गायब कर ले गए ये कीमती डिवाइस, इस कंपनी के CEO ने लगाया आरोप























