Mirzapur: The Movie का ‘दो नंबरी’ गाना मचा रहा है बवाल, जानें कौन हैं इस गाने के देसी रैपर Dhanda Nyoliwala

Summary :

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला ने ‘दो नंबरी’ गाने से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। यह एनर्जेटिक देसी रैप ट्रैक एक्सेल म्यूजिक के नए लेबल की भी शुरुआत है और फिल्म की कहानी के माहौल को और दमदार बनाता है। फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु समेत कई कलाकार नजर आ रहे हैं, ऐसे में दर्शकों को ‘मिर्जापुर’ के बड़े पर्दे वाले अंदाज से काफी उम्मीदें हैं।

‘मिर्जापुर’ की पॉपुलर सीरिज़ पर बनी फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त एक्साइटमेंट थी। लेकिन इसी बीच मेकर्स ने फिल्म में गाना ‘दो नंबरी’ डाल कर के इसमें एक अलग सी ही जान फूंक दी है।

दरअसल इस एनर्जेटिक ट्रैक को हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला ने खुद लिखा है, कंपोज किया है और इसमें अपनी आवाज दी है। इसी के साथ आपको बता दें कि इसमें खास बात यह है कि ‘दो नंबरी’ के जरिए ढांडा न्योलीवाला बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। यह गाना उनकी पहचान वाले देसी रैप और दमदार बीट्स का शानदार कॉम्बीनेशन पेश करता है।

‘दो नंबरी’ के साथ एक्सेल म्यूजिक की भी शुरुआत

Dhanda Nyoliwala Bollywood Debut
Dhanda Nyoliwala Bollywood Debut (Source: Google)

‘दो नंबरी’ सिर्फ फिल्म के म्यूजिक के लिए ही खास नहीं है, बल्कि इसके साथ एक नए म्यूजिक लेबल की शुरुआत भी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ट्रैक एक्सेल म्यूजिक के बैनर तले रिलीज होने वाला पहला गाना है। यह नया लेबल एक्सेल एंटरटेनमेंट ने लॉन्च किया है।

Who is Dhanda Nyoliwala: कौन हैं ढांडा न्योलीवाला?

Who is Dhanda Nyoliwala
Who is Dhanda Nyoliwala (Source: Google)

साल 1998 में जन्मे परवीन ढांडा, जिन्हें म्यूजिक की दुनिया में ढांडा न्योलीवाला के नाम से जाना जाता है, इंडो-ऑस्ट्रेलियन रैपर, सिंगर और सॉन्गराइटर हैं। वह खास तौर पर हरियाणवी रैप को देश और विदेश में नई पहचान दिलाने के लिए जाने जाते हैं। उनका स्टेज नेम उनके गांव न्योली कलां से जुड़ा है, जो हरियाणा के हिसार जिले में है।

संगीत में आने से पहले ढांडा एक एथलीट थे, उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव तब आया जब वह साल 2018 में हाईयर एजुकेशन के लिए ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड चले गए। ऑस्ट्रेलिया में रहने के दौरान उनकी दिलचस्पी गानें लिखने में और रैप म्यूजिक बनाने की तरफ बढ़ी। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने संगीत को ही अपना प्रोफेशन बनाने का फैसला किया।

‘अप टू यू’ ने बदली किस्मत

Dhanda Up To You Song
Dhanda Up To You Song (Source: Google)

ढांडा न्योलीवाला ने साल 2019 में गाने लिखना शुरू किया और 2020 तक पूरी तरह हिप-हॉप म्यूजिक पर फोकस करने लगे। उनके शुरुआती गानों में ‘अफगान’ ने उन्हें पहचान दिलाई, लेकिन साल 2022 में रिलीज हुआ ‘अप टू यू’ उनके करियर का अहम मोड़ साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने लगातार कई हिट गानों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई।

वह बिलबोर्ड कनाडा चार्ट्स में जगह बनाने वाले पहले हरियाणवी कलाकार भी बने। इसके अलावा उनके गाने बिलबोर्ड इंडिया चार्ट्स में भी अपनी जगह बना चुके हैं। ढांडा के पॉपुलर गानों में ‘नो मर्सी’, ‘यामाहा’, ‘ईगो किलर’, ‘चोरा बाबा का’, ‘रशियन बंदाना’ और ‘नॉट गिल्टी’ जैसे ट्रैक शामिल हैं। उनके 2026 में आए ईपी ‘बिग प्लान्स’ का गाना ‘जिगान’ भी काफी चर्चा में रहा।

क्या है ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में खास?

Mirzapur The Movie
Mirzapur The Movie (Source: Google)

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को इस साल की मोस्ट अवेटेड हिंदी फिल्मों में गिना जा रहा था। यह सिनेमा जगत के इतिहास में पहली बार है जब बेहद पॉपुलर स्ट्रीमिंग फ्रेंचाइजी की कहानी बड़े पर्दे पर देखने को मिल रही है। फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी फिल्म का हिस्सा हैं।

 

‘मिर्जापुर’ की कहानी अपराध और सत्ता के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे में फिल्म में भी दर्शकों को सत्ता की लड़ाई, दुश्मनी, बदले और एम्बीशन की वही दुनिया देखने को मिल रही है, जिसने इस फ्रेंचाइजी को इतना पॉपुलर बनाया है। ऐसे में ‘दो नंबरी’ गानें ने फिल्म के म्यूजिक में चार चांद लगा दिए है। ऐसे में अब ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ का यह नया चैप्टर दर्शकों के बीच क्या वेब सीरिज़ जैसा ही ‘भौकाल’ मचा पाता है या नहीं।

Read More: 2 करोड़ के बजट वाली ‘Hanuman Ansh’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।