बी-टाउन की शादियों का जिक्र होते ही सबसे पहले आप क्या इमेजिन करते हैं। कही आप भी वही इमेजिन तो नहीं करते हैं जो हम कर रहे हैं। हां वही लाइट कलर के शादी के लहंगे, वही सारे एक जैसे पोज, एक दूसरे को देखकर हसने वाली तस्वीर, कपल एक दूसरे का हाथ थाम कर फेरे लेते हुए, कपल के फोटो में सूर्य के प्रकाश वाले इफ़ेक्ट। इन्ही सब चीजों को आप भी इमेजिन कर रहे हैं न। लेकिन क्या आपने कभी सोचा हैं की ये ट्रेंड शुरू कहा से शुरू हुआ और क्यों सारे कपल यही ट्रेंड रिपीट किए जा रहे हैं। तो चलिए आज के इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं की आखिर कहा से शुरू हुआ ये ट्रेंड।
दरअसल इस बात में तो अब कोई दो राय ही नहीं हैं की जितना हाइप आज कल बॉलीवुड की फिल्मों का नहीं बनता हैं उससे कही ज्यादा हाइप बी-टाउन की शादियों का बन जाता हैं। जहां कपल की शादी की भनक मिलते के साथ ही उसके शादी से जुडी हर छोटी से छोटी खबर इंटरनेट पर वायरल होने लगती हैं। यही वजह हैं की कपल अब अपनी शादियों को प्राइवेट रखने के लिए है सिक्योरिटी का ध्यान रखने लगे हैं। ताकि उनकी शादी थोड़ी प्राइवेट रह सके।
लेकिन ये सारे ताम-झाम की शुरुआत हुई थी। बी-टाउन और क्रिकेट जगत के सबसे जबरदस्त जोड़ी कही जाने वाली कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के शादी से। जहां इन दोनों कपल ने इंडिया से दूर सबसे पहली डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। जहां इस शादी की सारी चीजे बेहद ही प्राइवेट रखी गयी थी। इसके साथ ही शादी में लाइट शादी के लहंगे का ट्रेंड भी अनुषक शर्मा ने ही शुरू किया था। जिसके बाद से बी-टाउन की अधिकांस अदाकारा अब ऑफ वाइट कलर के लहंगे में ही शादी करती हुई देखी जा रही हैं।
बात कर ले शादी के पोज की तो वो भी अनुष्का विराट के शादी से मिलती-जुलती ही पोज देखी जाती हैं। जहां एक दूसरे को देखकर हसने वाला पोज हो या फिर फेरे के वक़्त एक दूसरे का हाथ थामने वाला पोज हैं। सारे ही एक दूसरे में मिलते जुलते हैं। इसी के साथ बी-टाउन के सेलेब्स के शादियों में फोन में मौजूद कैमरे को बैन करने का भी प्रचलन तेजी से चलता हुआ दिख रहा हैं। जहां विक्की कटरीना के शादी के बाद हाल ही राघव परिणीति के शादी में भी फोन के कैमरे पर स्टीकर लगा दिए गए थे। ताकि तस्वीरें वायरल नहीं हो सके।
इसी के साथ शादियों में अदाकरा फेमस डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के लहंगे ही ज्यादा प्रेफर करती हैं। ये भी ट्रेंड काफी टाइम से चलता हुआ दिख रहा हैं। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स के वरमाला भी एक जैसे होते हैं। बात करे एक्ट्रेस के कलीरे और चूड़े की तो उसमे भी आज कल सारी एक्ट्रेस अपना कलीरा किसी थीम पर बेस्ड बनवाती हैं।
जिसे बाद में बड़े ही बखूबी तरह से एक्सप्लेन भी किया जाता हैं। हालांकि अब फैंस बी-टाउन की शादियों में कुछ अलग देखना जरूर चाहते होंगे। जिसे देखने के बाद कॉपी वाली फील ना आए।


Download Android App
Download iOS App








