Bigg Boss 19 से पहले Anusha Dandekar ने क्यों मांगा मेकर्स से चेक ?

Summary :

‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19)  की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया (Social Media ) पर हड़कंप मचा हुआ है, खासकर तब से जब अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) का नाम सामने आया। हर साल की तरह इस बार भी उनका नाम एक्सपेक्टेड कंटेस्टेंट्स में गूंजा, लेकिन इस बार खुद अनुषा (Anusha) ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए चौंकाने वाला बयान दे दिया। उन्होंने न सिर्फ शो में शामिल होने से इनकार किया बल्कि यह भी दावा किया कि उन्हें कभी अप्रोच ही नहीं किया गया! इतना ही नहीं, अनुषा (Anusha) ने कहा कि अगर बार-बार उनका नाम यूज किया जा…

‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19)  की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया (Social Media ) पर हड़कंप मचा हुआ है, खासकर तब से जब अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) का नाम सामने आया। हर साल की तरह इस बार भी उनका नाम एक्सपेक्टेड कंटेस्टेंट्स में गूंजा, लेकिन इस बार खुद अनुषा (Anusha) ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए चौंकाने वाला बयान दे दिया। उन्होंने न सिर्फ शो में शामिल होने से इनकार किया बल्कि यह भी दावा किया कि उन्हें कभी अप्रोच ही नहीं किया गया!

इतना ही नहीं, अनुषा (Anusha) ने कहा कि अगर बार-बार उनका नाम यूज किया जा रहा है, तो उन्हें इन ‘फ्री प्रोमो’ के पैसे मिलने चाहिए। क्या यह उनकी नाराजगी है या एक शरारती तंज? अब सवाल ये उठता है—अगर उन्हें शो के लिए अप्रोच ही नहीं किया गया, तो उनका नाम बार-बार क्यों सामने आता है? क्या मेकर्स जानबूझकर कोई गेम खेल रहे हैं?

Anusha Dandekar
बिग बॉस में एंट्री को लेकर चर्चा में

बिग बॉस 19 में एंट्री की उड़ती रहीं खबरें

‘बिग बॉस 19’ को लेकर इन दिनों जबरदस्त बज बना हुआ है। सलमान खान के इस पॉपुलर रियलिटी शो में किस-किस सेलेब की एंट्री होगी, इसे लेकर फैंस के बीच खूब एक्साइटमेंट है। हर साल की तरह इस बार भी कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें एक नाम है मशहूर एक्ट्रेस और VJ अनुषा दांडेकर का। सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा थी कि अनुषा शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकती हैं। लेकिन अब इन तमाम अफवाहों पर खुद अनुषा ने रिएक्ट किया है और एक बेहद चौंकाने वाला बयान भी दे डाला है।

‘मैं कभी भी बिग बॉस के घर नहीं जाऊंगी’

हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान Anusha Dandekar ने ‘बिग बॉस’ में अपनी एंट्री की अफवाहों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आता कि हर साल उनका नाम शो से क्यों जोड़ा जाता है। एक्ट्रेस ने बिल्कुल साफ शब्दों में कह दिया कि वो इस शो का हिस्सा कभी नहीं बनेंगी। उन्होंने कहा— “मैं बहुत क्लियर हूं, मैं उस घर में कभी नहीं जाऊंगी।”

Anusha Dandekar
प्रोमो के लिए मांगे पैसे

‘फ्री के प्रोमो’ के लिए चाहिए पैसा!

Anusha Dandekar ने मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि अगर उनका नाम इस तरह बार-बार यूज किया जाता है, तो उन्हें तो इन फ्री के प्रोमो के लिए पेमेंट मिलना चाहिए। उन्होंने कहा— “मुझे उन सभी फ्री प्रोमो के लिए चेक मिलना चाहिए, जो मैं हर साल बिनाशो में जाए ही दे रही हूं।”

मेकर्स ने नहीं किया कोई कॉन्टैक्ट

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस शो के लिए कभी अप्रोच किया गया है, तो उनका जवाब बेहद शॉकिंग था। Anusha Dandekar ने खुलासा किया कि उन्हें आज तक ‘बिग बॉस’ के मेकर्स की ओर से कभी कोई कॉल या ऑफर नहीं आया। उन्होंने कहा— “मुझेकभी किसी ने अप्रोच ही नहीं किया। शायद उन्हें पता है कि मैं शो के बीच में ही भाग जाऊंगी!”

Anusha Dandekar
रियलटी शोज से रहती है दुर

‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नहीं है इंटरेस्ट

Anusha Dandekar  ने ये भी साफ किया कि न सिर्फ ‘बिग बॉस’, बल्कि उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए अप्रोच किया जा चुका है, लेकिन उन्होंने मना कर दिया क्योंकि ये उनकी पर्सनल चॉइस नहीं है।

ये मेरे बस की बात नहीं

Anusha Dandekar ने यह भी माना कि जो लोग इस तरह के रियलिटी शोज करते हैं, वो वाकई में बहादुर होते हैं। उन्होंने कहा— “मैं ऐसेलोगों की रिस्पेक्ट करती हूं जो ‘बिग बॉस’ करते हैं, लेकिन ये शो मेरे मतलब की चीज नहीं है। मैं इस फॉर्मेट में फिट नहींबैठती।”

क्या मेकर्स कर रहे हैं नाम का इस्तेमाल?

बातचीत के आखिर में Anusha Dandekar  ने यह भी तंज कसा कि अगर मेकर्स सिर्फ अटेंशन के लिए हर बार उनका नाम इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें अब इसका मुआवजा जरूर मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वो अब इन चीजों को हल्के में नहीं ले रहीं, क्योंकि बार-बार नाम जोड़ने से गलत मैसेज जाता है।

Anusha Dandekar
मेकर्स से की चेक की डिमांड

मेकर्स से की चेक की मांग

Anusha Dandekar का यह बयान उन सभी अफवाहों पर फुल स्टॉप है, जो उन्हें ‘बिग बॉस 19’ से जोड़ रही थीं। उन्होंने न सिर्फ शो में शामिल होने से इनकार किया, बल्कि मेकर्स से मजाकिया अंदाज में एक चेक की डिमांड कर दी। अब देखना होगा कि उनकी इस चुटीली प्रतिक्रिया के बाद मेकर्स क्या रुख अपनाते हैं।

Tamanna Choudhary