आखिर क्यों Rupali Ganguly ने सरेआम सोशल मीडिया पर Sumbul Touqeer Khan से मांगी माफ़ी

Summary :

बिग बॉस 16 फेम सुम्बुल तौकीर खान आज किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। दरअसल सुम्बुल महल 19 साल की हैं, लेकिन एक्ट्रेस अपने करियर में बुलंदियों पर हैं। एक्ट्रेस ने स्टार प्लस के सीरियल इमली से अपनी एक खास पहचान बना ली हैं। जिसके बाद बिग बॉस 16 में सुम्बुल कंटेस्टेंट बनकर आई।

बिग बॉस 16 फेम सुम्बुल तौकीर खान आज किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। दरअसल सुम्बुल महल 19 साल की हैं, लेकिन एक्ट्रेस अपने करियर में बुलंदियों पर हैं। एक्ट्रेस ने स्टार प्लस के सीरियल इमली से अपनी एक खास पहचान बना ली हैं। जिसके बाद बिग बॉस 16 में सुम्बुल कंटेस्टेंट बनकर आई। जहां लोगों को एक्ट्रेस की रियल पर्सनालिटी काफी ज्यादा पसंद आई थी। वही इतने छोटी सी उम्र में सुम्बुल ने ना सिर्फ नाम कमाया बल्कि एक्ट्रेस ने खुद का घर भी खरीब लिया हैं। 
दरअसल अभी कुछ दिन पहले ही सुम्बुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी हैं, की उन्होंने अपना खुद का घर लिया हैं। जहां एक्ट्रेस ने अपने नए घर में हाउस पार्टी भी रखी थी। नए घर की खुशी में एक्ट्रेस ने अपने इंडस्ट्री के दोस्तों को पार्टी दी। 
दरअसल, सुंबुल तौकीर खान की पार्टी में बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ टीवी जगत के कलाकार भी नजर आए। इस पार्टी में शिव ठाकरे, निमृत कौर अहलूवालिया, मयूरी देशमुख, अल्का गुप्ता, प्रविष्ट मिश्रा और प्रणाली राठौड़ समेत कई कलाकार नजर आए।

सुंबुल ने अपनी इस हाउस पार्टी में रुपाली गांगुली को भी इनवाइट किया था, लेकिन वह अपने काम की वजह से नहीं पहुंच पाईं। इसी के चलते अब रुपाली ने एक्ट्रेस से माफी मांगी है। सुंबुल ने अपनी पार्टी की ढेर सारी फोटोज शेयर कीं, जिस पर टीवी की अनपुमा ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सॉरी रे मैं नहीं आ पाई। इसे मिस कर रही हूं। लेकिन जल्द ही मिलते हैं। तुम पर बहुत गर्व है।’ 
बता दे की बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सुम्बुल एक बार फिर से अपने काम में जुट गयी हैं। जहां एक्ट्रेस ने हाल ही में एक नया शो साइन किया हैं। तो सुम्बुल अब ओटीटी प्लेटफार्म की तरफ भी पांव पसारती हुई दिख रही हैं। सुंबुल इन दिनों डियर इश्क की शूटिंग में बिजी हैं। 
जहां सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के किरदार का लुक भी सामने आया था। जिसे उनके फैंस का खूब प्यार मिलते हुए भी देखा गया था। 

Desk Team