Urfi Javed के Ex Boyfriend को क्यों आई एक बार फिर एक्ट्रेस की याद, कहा “कोई पछतावा नहीं…”

Summary :

पारस कलनवत ने उर्फी जावेद के साथ अपने पुराने रिश्ते को किया याद

पारस कलनवत इन दिनों अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। पारस ने आगे कहा, “मैं उस वक्त सच में उर्फी से प्यार करता था और मुझे कभी भी यह सोचने की जरूरत नहीं पड़ी कि उर्फी को डेट करना मेरी कोई गलती थी। वह बहुत अच्छा कर रही है और मैं वाकई उसके लिए बहुत खुश हूं।

टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से खास पहचान बनाने वाले एक्टर पारस कलनवत इन दिनों अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘अनुपमा’ शो से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले पारस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को लेकर खुलकर बात की है। पारस ने न केवल उर्फी की तारीफ की बल्कि यह भी कहा कि उन्हें कभी उर्फी को डेट करने का अफसोस नहीं रहेगा।

उर्फी की तारीफ में बोले पारस

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में पारस कलनवत ने उर्फी जावेद के साथ अपने पुराने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि उनका रिश्ता बीते समय की एक खूबसूरत याद है। उन्होंने कहा, “लोगों को इस मामले पर अब बात करना बंद कर देना चाहिए। हमने 2017 में कुछ समय के लिए एक-दूसरे को डेट किया था। हां, यह एक पब्लिक रिलेशनशिप था, हम सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें शेयर करते थे। शायद इसी वजह से लोग आज भी इसे याद करते हैं, वरना मैं आमतौर पर अपने रिश्तों को प्राइवेट रखना पसंद करता हूं। लेकिन वो रिश्ता मेरे लिए एक खूबसूरत एक्सपीरियंस था।”

Urfi JavedMannara Chopra के पिता के निधन से परिवार में छाया मातम, एक्ट्रेस का छलका दर्द

“मुझे कोई पछतावा नहीं”

पारस ने आगे कहा, “मैं उस वक्त सच में उर्फी से प्यार करता था और मुझे कभी भी यह सोचने की जरूरत नहीं पड़ी कि उर्फी को डेट करना मेरी कोई गलती थी। मुझे इस रिश्ते का कोई पछतावा नहीं है। वह एक मेहनती और आत्मनिर्भर लड़की है और मैं उस पर गर्व महसूस करता हूं।” पारस ने यह भी बताया कि उर्फी अपने परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं और वह हमेशा लोगों से उर्फी की काबिलियत का जिक्र करते हैं। “उर्फी अपने दम पर अपने परिवार का पूरा ख्याल रख रही है। वह बहुत अच्छा कर रही है और मैं वाकई उसके लिए बहुत खुश हूं।” पारस का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी इस पॉजिटिव सोच की तारीफ भी कर रहे हैं।

Urfi Javed

‘द ट्रेटर्स’ आ रही नजर

बता दें कि उर्फी जावेद इन दिनों करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आ रही हैं। शो में आते ही उर्फी और अपूर्वा मुखीजा के बीच तकरार देखने को मिली है। उर्फी हमेशा से ही अपने बेबाक अंदाज, अतरंगी फैशन सेंस और बिंदास पर्सनालिटी के लिए जानी जाती हैं। चाहे सोशल मीडिया हो या कोई रियलिटी शो, उर्फी हर जगह अपनी अलग पहचान बना रही हैं। भले ही पारस और उर्फी का रिश्ता अब अतीत बन चुका हो, लेकिन पारस की तरफ से इस रिश्ते को लेकर जो सम्मान दिखाई दिया, वह काबिले तारीफ है। उनका यह बयान इस बात का इशारा करता है कि रिश्ते चाहे जैसे भी खत्म हों, उनके पीछे की अच्छी यादों को संभाल कर रखना भी एक बड़ी बात होती है।

Yashika Jandwani