बॉलिवुड के दबंग सलमान खान उसूलों के पक्के हैं क्युकि एक बार सलमान ने जो कमिटमेंट कर दी उसके बाद तो वो किसी की नहीं सुनते। ऐसी ही कमिटमेंट उन्होंने अपनी हर मूवी में की हुई है, जी हाँ!
आपको बता दें कि लगभग बॉलीवुड के हर कलाकार ने पर्दे पर किस किया है, लेकिन दबंद खान ने पर्दे पर आज तक किसी हीरोइन को किस नहीं किया। जी यह सच है, उनकी ऐसी कोई भी फिल्में नहीं है, जिसमें वो किस करते नजर आए हों। सलमान खान ऐसे सीन को अपनी फिल्मों में पसंद ही नहीं करते।
अगर किसी भी फिल्म की स्क्रिप्ट में किसिंग सीन है तो वह साफ़-साफ़ मना क्र देते है। सलमान ने बताया ‘मेरी सबसे खास फिल्म है ‘मैंने प्यार किया’। मेरे हिसाब से वह अब तक की सबसे मासूम लव स्टोरी है। आज कोई भी कलाकार ऐसा है, जो टखने पर आयोडेक्स लगाते हुए आंखे बंद रखता हो?
ऐसा अब कहां देखने को मिलता है। मैं अपनी फिल्मों को बेवजह की चीजों से इसलिए भी दूर रखता हूं, क्योंकि यह मेरे संस्कार हैं। आप मेरी फिल्मों में कभी घिनौनापन या छिछोरापन नहीं देखेंगे। तभी तो लोग परिवार के साथ फिल्में देखने जाते हैं।’
बच्चे हों या बीस से चालीस या साठ की उम्र के लोग। किसी को भी मां, परिवार या रिश्तेदारों के साथ बैठकर मेरी फिल्में देखने में शर्म नहीं आती। सुल्तान में मैंने लंगोट पहनी थी, लेकिन उसका प्रस्तुतिकरण बहुत अच्छा था। फिल्म में कोई गंदापन नहीं था।
वह एक परिवार की कहानी थी और कुछ ऐसे चुटकुले थे, जिस पर औरतें मुंह बंद करके अंदर ही अंदर हंसती रही। यही पारिवारिक फिल्म होती है। और में आगे भी ऐसी ही पारिवारिक फिल्में करना ही पसंद करूंगा।


Download Android App
Download iOS App








