अलवर : राजस्थान में अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की निर्माणाधीन सुरंग में विस्फोट के दौरान आज सुबह दो श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के पहाड़ा गांव में डीआरडीओ के लिए पहाड़ों में सुरंग बनाने का काम चल रहा है जहां सात-आठ मजदूर काम कर रहे थे कि विस्फोट के दौरान हिमाचल प्रदेश के चंदर सिंह (29) तथा नेपाल निवासी संजू कुमार (25) की मौत हो गई।
दोनों शवों को राजीव गांधी सामान्य चिकित्सलाय की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। निर्माण का काम कर रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रमेश कुमार सिंघल ने बताया कि बरसात के दौरान पहाड़ में पत्थर ढीला हो जाता है जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



