जींद : हरियाणा के जींद में किनाना गांव के निकट जींद-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक ट्रक के साथ टक्कर में टूर ट्रेवलर गाड़ी पर सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के पीड़ति लोग पंजाब के मानसा जिले के रल्ला गांव के निवासी हैं और वे अपने रिश्तेदारों को दिल्ली हवाईअड्डे पर छोड़कर टूर ट्रेवलर की गाड़ी से वापस जा रहे थे।
सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना में गुरसेवक तथा कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गगन, छोटा, गुरविंद्र , मक्खन, गुरमैल, रणजीत तथा चालक गुरप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां से सभी घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



