Bigg Boss में इतने डैशिंग क्यों लगते हैं Salman ? ये शख्स डिसाइड करता है उनका हर लुक!

Summary :

टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस बार शो की थीम “रिवाइंड” होगी, जिसमें पुराने सीजन की झलक और कई नई सरप्राइज एंट्रीज़ देखने को मिलेंगी। खास बात यह है कि इस सीजन को अब तक का सबसे लंबा सीजन बनाने की प्लानिंग है, जो पूरे 5.5 महीने तक चलेगा। लेकिन शो से ज्यादा चर्चा में हैं सलमान खान (Salman Khan) का नया लुक। हर सीजन की तरह इस बार भी सलमान का स्टाइल पूरी तरह आइकॉनिक होने वाला है। और इसके पीछे का नाम वही…

टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस बार शो की थीम “रिवाइंड” होगी, जिसमें पुराने सीजन की झलक और कई नई सरप्राइज एंट्रीज़ देखने को मिलेंगी। खास बात यह है कि इस सीजन को अब तक का सबसे लंबा सीजन बनाने की प्लानिंग है, जो पूरे 5.5 महीने तक चलेगा। लेकिन शो से ज्यादा चर्चा में हैं सलमान खान (Salman Khan) का नया लुक। हर सीजन की तरह इस बार भी सलमान का स्टाइल पूरी तरह आइकॉनिक होने वाला है। और इसके पीछे का नाम वही है, जो हमेशा से उनके लुक्स को खास बनाता आया है—एशले रेबेलो। रेबेलो, जिन्होंने सलमान के लिए ‘बजरंगी भाईजान’, ‘भारत’ और ‘सुल्तान’ जैसी फिल्मों में आउटफिट डिजाइन किए हैं, इस बार भी कुछ हटके प्लान कर रहे हैं। आखिर भाईजान का नया लुक कैसा होगा? क्या रेबेलो का जादू इस बार भी फैंस को हैरान कर पाएगा? इंतजार अब बस कुछ दिनों का है।

 

सलमान खान के पर्सनल स्टाइलिस्ट

एशले रेबेलो को फैशन की दुनिया में उनकी बेहतरीन समझ और सटीक स्टाइलिंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने सलमानखान के लिए कई हिट फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिज़ाइन किए हैं, जैसे कि ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’, ‘भारत’ और ‘किक’।उनकी डिज़ाइनिंग में इंडियन ट्रेडिशन और वेस्टर्न एलिगेंस का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। सलमान खान के लुक्स की बात करें तो उनका हर एक स्टाइल आइकॉनिक माना जाता है, और इसके पीछे बड़ी भूमिका एशलेरेबेलो की ही होती है। चाहे वह सलमान का कैजुअल लुक हो या कोई ग्रैंड रेड कार्पेट आउटफिट—रेबेलो का टच हर बारदिखता है।

Ashley Rebello
सलमान खान के पर्सनल डिजाईनर

सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग

एशले रेबेलो सिर्फ फैशन इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 471k से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपने वर्किंग मोमेंट्स, सेलिब्रिटी स्टाइल्स और बिहाइंड–द–सीन शॉट्स शेयर करतेहैं। फैंस को उनका काम और स्टाइल टिप्स काफी पसंद आते हैं।

Salman KHan
इस बार शो होगा खास

इस बार कुछ हटके होगा

टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का अब 19वां सीजन आने वाला है और इस बार कुछ खास और नया देखने कोमिलेगा। बताया जा रहा है कि इस बार की थीम होगी “रिवाइंड”, जिसमें पुराने सीजन की झलक और यादें दर्शकों को देखनेको मिलेंगी। इस बार बिग बॉस 19 का सफर भी अब तक से सबसे लंबा होगा। शो को 5.5 महीने तक चलाने की योजना है, जो इसे अबतक का सबसे लंबा सीजन बना देगा। फैंस इसके लिए पहले से ही काफी उत्साहित हैं।

सलमान खान की वापसी का बेसब्री से इंतज़ार

बिग बॉस और सलमान खान की जोड़ी एक आइकॉनिक कनेक्शन बन चुकी है। हर साल जब सलमान शो होस्ट करते हैं, तोTRP आसमान छूने लगती है। इस बार भी दर्शक सलमान खान के नए लुक और अंदाज़ को देखने के लिए बेसब्र हैं। कहा जा रहा है कि इस बार सलमान का लुक और भी ज़्यादा स्टाइलिश और डैशिंग होगा, जिसे डिज़ाइन कर रहे हैं उनके खासस्टाइलिस्ट एशले रेबेलो। ऐसे में सलमान के फैशन स्टेटमेंट को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है।

Ashley Rebello
इस बार सलमान के लुक को बनाएंगे खास

 

रिबेलो का जादू फिर से चलेगा?

जैसे–जैसे बिग बॉस 19 की शुरुआत नज़दीक आ रही है, फैंस न सिर्फ शो की थीम को लेकर बल्कि सलमान खान के नएअवतार को लेकर भी काफ़ी उत्साहित हैं। और जब बात सलमान की स्टाइलिंग की हो, तो एशले रेबेलो का नाम सबसे पहलेआता है। अब देखना यह होगा कि इस बार वह सलमान के लुक को कितना ज्यादा खास बना पाते हैं।

Tamanna Choudhary