कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी मच अवेटिजड फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर सुर्खियों
में छाए हुए है। अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी ये मूवी 20 मई को थियेटर्स में
रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर हे थे। फाइनली
अब जाकर फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है। जिस तरह एक के बाद एक बॉलीवुड फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर पिट रही हैं उसे देखते हुए फिल्म के लीड एक्टर कार्तिक आर्यन फिल्म
का बड़े जोरशोर से प्रमोशन कर रहे हैं।
फिल्म के लीड एक्टर अलग-अलग शहर जाकर अपने अंदाज में फिल्म को प्रमोट कर रहे
हैं। ताकि साउथ फिल्मों के आगे उनकी फिल्म का भी वहीं हाल ना हो जो बाकि बॉलीवुड
फिल्म्स का हो रहा है। एक्टर हमेशा ही एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेहेवियर की वजह से
भी लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह
से फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे है।
फिलहाल, वो चंडीगढ़, दिल्ली और लखनऊ पहुंचे। इसी बीच कार्तिक ने
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बिजनस क्लास
में ट्रैवल करने की बजाय इकोनॉमी क्लास में सफर करते दिखाई दे रहे हैं। एक्टर के
इस वीडियो को देखकर फैंस काफी हैरान हो गए है। इससे पहले कभी भी किसी स्टार को
इकोनॉमी क्लास में सफर करते नहीं देखा गया है ऐसे में कार्तिका का बिजनेस क्लास
में सफर ना करना उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग न्यूज है।
इस वीडियो पर फैंस एक के बाद एक रिएक्शन दे रहे है। वहीं एक फैन ने तो एक्टर से
इस पर सवाल करते हुए पूछा कि वो बिजनस क्लास में क्यों नहीं ट्रैवल कर रहे हैं? गौर करने वाली बात यह है कि इतने बिजी
होने के बाद भी कार्तिक ने अपने फैन की इस उलझन को सुलझाते हुए कॉमेंट का ऐसा जवाब
दिया जो आपका दिल जीत लेगा। उन्होंने फैन को रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘टिकट महंगी थी।‘
कार्तिक आर्यन का जवाब सुनकर उनके फैंस एक बार फिर अपने फेवरेट एक्टर के मुरीद
हो गए है। इतना ही नहीं अब फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कोई कह रहा
है कि कार्तिक बहुत ‘डाउन टू अर्थ‘ हैं। वहीं किसी ने लिखा
कि अपने इसी अंदाज से वो लोगों को अपना दीवाना बना देते हैं।
बता दें कि भूल-भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन के साथ तब्बू, कियारा आडवाणी नजर आएंगी। इससे पहले 2007 में भूल-भूलैया आई थी, जिसमे अक्षय कुमार और विद्या बालन लीड रोल में थे। फिल्म में राजपाल यादव के
किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। भूल-भुलैया 2 में भी राजपाल नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App








