बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है। आज वो बॉलीवुड की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुकीं हैं। साथ ही आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आलिया अक्सर अपनी खूबसूरत फोटोज़ से फैन्स का दिल जीत लेती हैं। अब शादी के बाद आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी पहली सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। लेकिन एक्ट्रेस को अकेले देखकर फैंस उनसे लगातार रणबीर कपूर को लेकर सवाल करते हुए नज़र आ रहें हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस दोनों की साथ में नई फोटोज़ पोस्ट करने की मांग कर रहें है।

दरअसल, आलिया भट्ट की शादी के बाद पहली सेल्फी को देखकर जहां कुछ फैंस काफी खुश नज़र आएं तो वही कुछ ने कहा कि शादी के बाद की फोटोज़ को पोस्ट करो। बता दें, आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर जनवरी से लेकर अप्रैल तक की कई अलग-अलग सेल्फी पोस्ट की है। और इन फोटोज़ में आलिया भट्ट के अलग-अलग मूड देखने को मिल रहे हैं। जहां पहली फोटो में आलिया भट्ट आउटडोर लोकेशन में बैठी हैं और सन उनके चेहरे को छूता नज़र आ रहा है। तो वहीं दूसरी फोटो में आलिया भट्ट स्माइल कर रही हैं और उन्होंने अपने हाथ में एक लैटर लिया हुआ है। तीसरी फोटो, ब्रह्मास्त्र के शूट के दौरान की है, जिसमें आलिया सीरियस मूड में हैं। लेकिन उससे अगली फोटो में ही वो वॉटर बेबी बन एन्जॉय करती हुईं दिखाई दे रही हैं।
.jpg)
आपको बता दें कि आलिया भट्ट की इन फोटोज़ को देखने के बाद फैंस उनसे शादी के बाद की फोटोज़ को पोस्ट करने की गुज़ारिश कर रहे हैं। और वो भी रणबीर कपूर के साथ। एक यूज़र ने आलिया की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “मिस्टर कपूर कहां हैं।” तो वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, “प्लीज़ मिस्टर कपूर के साथ फोटो पोस्ट करिए।” साथ ही एक और यूज़र ने लिखा, “आप पुरानी फोटोज़ क्यों पोस्ट कर रहीं हैं, हमें आपकी नई फोटोज़ चाहिए शादी के बाद की।”
आलिया भट्ट की इन फोटोज़ पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कई फैंस तो उन्हें आलिया भट्ट कपूर कहकर टीज़ करते हुए भी दिखाई दे रहें हैं। बता दें, 29 साल की आलिया भट्ट 14 अप्रैल 2022 को हाल ही में बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के बाद पहली बार रणबीर और आलिया जल्द ही बड़े पर्दे पर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नज़र आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



