यूपी : डिप्टी CM ने अखिलेश पर किया पलटवार, कहा- जातिवाद और तुष्टीकरण का पर्याय है SP का चरित्र

Summary :

सपा प्रमुख ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा, राज्य की जनता बदलाव और नई सरकार चाहती थी।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा हैं कि, सपा का चरित्र जातिवाद और तुष्टीकरण का पर्याय है। उप मुख्यमंत्री ने यह बात, अखिलेश द्वारा भाजपा को जातिवादी पार्टी करार दिए जाने के जवाब में कही।  
केशव प्रसाद ने ट्वीट कर किया पलटवार
डिप्टी सीएम ने मंगलवार को ट्वीट किया अखिलेश यादव और सपा का चरित्र जातिवादी और तुष्टीकरण का पर्याय। समरसता, सौहार्द, विकास, सुशासन भाजपा और उत्तर प्रदेश की पहचान। दरअसल सपा प्रमुख ने सोमवार को लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था, भाजपा जातिवादी पार्टी है। भाजपा की सरकार में केंद्र से राज्य तक जातिवाद का बोलबाला है। भाजपा की सरकार भ्रष्टतम है।


सरकार में आने के बाद भी भाजपाइयों के चेहरे उतरे हुए हैं : अखिलेश

सपा प्रमुख ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा, राज्य की जनता बदलाव और नई सरकार चाहती थी। चुनाव परिणाम आने के बाद जनता के साथ चुनावी विशेषज्ञ भी हैरान थे। इससे जनता में तो घोर निराशा है ही, सरकार में आने के बाद भी भाजपाइयों के चेहरे उतरे हुए हैं, क्योंकि वे समझ रहे है कि सत्ता में वे कैसे आए हैं। अखिलेश ने दावा किया कि, जनता ने सपा पर भरोसा जताया है। सपा सत्ताधारी पार्टी के अन्याय का डटकर मुकाबला करेगी।

Desk Team