क्यों Twitter पर हो रही सिंगर जुबिन नौटियाल की गिरफ्तारी की मांग, जानिए इसके पीछे की वजह

Summary :

ट्विटर पर हैशटैग अरेस्ट जुबिन नौटियाल ट्रेंड कर रहा है। ढेर सारे यूजर्स सिंगर जुबिन नौटियाल को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। इसी के साथ ट्विटर पर जुबिन नौटियाल का अगले कॉन्सर्ट का एक पोस्टर भी वायरल हो रहा है।

‘दिल गलती कर बैठा है‘, ‘तुम ही आना‘, ‘लुट गए‘, ‘बेवफा तेरा मासूम चेहरा‘, ‘तारों के शहर‘ और ‘राता लंबियाना‘ गानों को सुनते ही लोगों के
दिमाग में सबसे पहला नाम सिंगर जुबिन नौटियाल का आता है। सिंगर ने थोड़े से ही
वक्त में संगीत की दुनिया में अपना एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है।

Jubin Nautiyal shares why he is still single, reveals no girl can stay with  him right now | Exclusive - Movies News

जुबिन इन दिनों
चर्चाओं के बाजार में बने हुए है हालांकि इस बार वो अपने किसी नए गाने की बजाय
किसी और वजह से सुर्खियों में है। जुबिन का यूएस में जल्द ही कॉन्सर्ट होने वाला
है
, लेकिन कॉन्सर्ट के कुछ दिन पहले सिंगर एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। सोशल
मीडिया पर सिंगर की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है।

I don't care about controversies: Jubin Nautiyal

दरअसल, ट्विटर पर 9 सितंबर से
हैशटैग अरेस्ट जुबिन नौटियाल ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग पर हजारों ट्वीट्स किए
गए और बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल को गिरफ्तार किए जाने की मांग की जा
रही है। इस हैशटैग के साथ जुबिन नौटियाल का एक पोस्टर वायरल भी हो रहा है। इस
पोस्टर में जुबिन के अपकमिंग कॉन्सर्ट जो कि 23 सितंबर को है उसकी जानकारी लिखी गई
है।

इस पोस्टर को रेहान
सिद्दीकी नाम के शख्स ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा
है-
‘मेरे फेवरेट सिंगर हॉस्टन आ रहे है। ग्रेट जॉब जय सिंह तुम्हारी शानदार
प्रजनटेशन का इंतजार कर रहे हैं।
‘ कैप्शन में लिखे जय सिंह नाम की वजह से जुबिन नौटियाल को
ट्रोल किया जा रहा है।


मीडिया रिपोर्ट्स के
मुताबिक जय सिंह वॉन्टेड मुस्टंडा है जिसकी तलाश चंडीगढ़ पुलिस बीते 30 साल से कर
रही है। उस पर ड्रग तस्करी से खालिस्तान को सपोर्ट करने समेत कई गंभीर आरोप है तो
वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने तो आरोप लगाया कि जय सिंह आतंकवादी समूह आईएसआई से
जुड़ा है।

इस पोस्ट को शेयर
करते हुए ढेर सारे यूजर्स ने आरोप लगाया कि जुबिन नौटियाल देशद्रोहियों के
कॉन्सर्ट को करते हैं। ये देश के खिलाफ है और ऐसे में जुबिन नौटियाल को गिरफ्तार
करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा-
‘ये एक ब्लैकलिस्टेड पर्सन के साथ काम कर रहे हैं, बहुत ही
शर्मनाम है।
‘ इसी तरह कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्टर को रिट्वीट करते हुए सिंगर की
गिरफ्तारी की मांग की है।

 

 

Desk Team