कोरोना महामारी से निपटने के लिए राज्य और केंद्र सरकार मिलकर वैक्सीनेशन ड्राइव चला रही हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाकर कोरोना महामारी की चपेट में आने से बचाया जा सके। लेकिन बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पूजा बेदी ने बड़े स्तर पर चल रहे सरकार के वैक्सीनेशन प्रोग्राम को ‘भयानक’ और ‘बेवजह’ बताया है।

यह बात पूजा बेदी ने सोशल मीडिया के जरिए कही है। पूजा बेदी बॉलीवुड की उन हस्तियों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय भी देती रहती हैं। पूजा बेदी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट के जरिए कहा है कि सरकार को उन लोगों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है जिनके पास कोमार्बिड हैं और जो जोखिम वर्ग में हैं।
If 99% survive covid with or without the vaccine.. the govt needs to focus on isolating, vaccinating & masking THOSE who have COMBORBITIES & are in the risk bracket.
NOT VACCINATE the whole world!
& certainly not discriminate against unvaccinated! It’s illogical & Sinister!— Pooja Bedi (@poojabeditweets) August 26, 2021
पूजा बेदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अगर 99% लोग वैक्सीन के साथ या उसके बिना कोविड से बचे हैं, तो सरकार को उन लोगों को अलग करने, वैक्सीनेशन करने और मास्क पहनाने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, जिनके पास कोमार्बिड हैं और जो जोखिम वर्ग में आते हैं। पूरी दुनिया का वैक्सीनेशन नहीं! और निश्चित रूप से बिना वैक्सीनेशन वालों के साथ भेदभाव नहीं! यह ‘भयानक’ और ‘बेवजह’ !

सोशल मीडिया पर पूजा बेदी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। आपको बता दें कि पूजा बेदी 90 के दशक की चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर दर्शकों के दिलों को जीता है। पूजा बेदी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ से मिली थी।


Download Android App
Download iOS App



