जवाहलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के ब्रह्मपुत्र होस्टल से कूदकर एक महिला ने जान दे दी। मृतक महिला की पहचान 26 वर्षीय माधुरी के रूप में हुई है। महिला का पति जेएनयू से पीएचडी कर रहा है और वह अपने पति के साथ होस्टल में ही रहती थी। पुलिस के मुताबिक, माधुरी बीमार चल रही थी और डिप्रेशन में थी।
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के अतिरिक्त डीसीपी ने बताया कि जेएनयू के ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में एक महिला ने आत्महत्या कर ली, जहां वह अपने पति के साथ रह रही थी। आज सुबह घटना के वक्त पति बाथरूम में था। वह मिर्गी की मरीज थी, उसे कल रात दौरे के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और छुट्टी दे दी गई थी।

वसंत कुंज थाने में मामले को दर्ज करके पुलिस आगे जांच कर रही है। मृतक महिला की उम्र 26 साल है। महिला के पति का नाम संतोष है वह जेएनयू से पीएचडी कर रहा है। पुलिस के मुताबिक माधुरी बीमार चल रही थी, जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में चली गई थी। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।


Download Android App
Download iOS App



