बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। मालूम हो फिल्म गॉडफादर में भाईजान कैमियो है। खास बात इस फिल्म के लिए सलमान खान ने कोई फीस चार्ज नहीं कि है। लेकिन, हाल ही में सलमान खान को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जिसने भी को चौंका दिया है।

सुपरस्टार क्यों हुए गुस्सा?
ऐसी खबरे सामने आ रही है कि सलमान खान ने गॉदफादर को छोड़ने की धमकी दें डाली है। अब ये खबर आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं फैंस को ये चिंता सताई जा रही है और वह इस बात को सोचकर परेशान है कि आखिरकार ऐसी क्या बात हुई कि जिसको लकेर सलमान खान का पारा इतना ज्यादा हाई हो गया है। जिस वजह से उन्होंने फिल्म से किनारा कर लेने की धमकी तक दें डाली। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है माजरा और किस वजह से सलमान ने मेकर्स को फिल्म नहीं करने की धमकी दी।

मालूम हो कि गॉडफादर की शूटिंग के दौरान मेकर्स ने सलमान खान को उनके कैमियो रोल के लिए 20 करोड़ का ऑफर दिया था। जिसके लिए भाईजान ने साफ माना कर दिया था। तब ये बात यहीं खत्म हो गई थी। लेकिन, सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक सलमान खान से फिर से फीस लेने के लिए कहा गया है। जिसके चलते सलमान ने मेकर्स को फिल्म को छोड़ देने की धमकी दी है। वैसे सलमान तो फिर सलमान ही हुए एक बार जो उन्होंने कमिटमेंट कर दी तो वो किसी की नहीं सुनते। अपने आप की भी नहीं।

बता दें, सलमान खान ने चिरंजीवी की मूवी में बिना पैसे लिए काम करने का फैसला लिया है। उनके इस बड़े फैसले से न केवल चिरंजीवी बल्कि पूरी टीम भी काफी ज्यादा हैरान रह गई। दरअसल, सलमान और चिरंजीवी दोनों दोस्त तो हैं ही साथ ही दोनों के बीच की बॉन्डिंग काफी खास है। दोनों ही एक्टर अपने हिस्से की शूटिंग को हैदराबाद में कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान का रोल करीब 20 मिंट का होगा।


Download Android App
Download iOS App



