‘सड़क 2’ और ‘कलंक’ के बाद, आलिया के साथ रोमैंस करने को लेकर ये क्या कह गए संजू बाबा ?

Summary :

संजय दत्त अपनी आने वाली फिल्म KGF 2 के ज़ोरो शोरो से प्रमोशन में लगे गए है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार यश भी नज़र आने वाले। फिल्म में संजय “अधीरा” नाम के विलेन का रोल निभाते नज़र आएंगे।

संजय दत्त अपनी आने वाली फिल्म KGF 2 के ज़ोरो शोरो से प्रमोशन में लगे गए है।  इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार यश भी नज़र आने वाले।  फिल्म में संजय “अधीरा” नाम के विलेन का रोल निभाते नज़र आएंगे। 
एक तरफ जहां, बॉलीवुड के बड़े बड़े सुपरस्टार अभी भी फिल्मो में मुख्या भूमिका में नज़र आते है तो वही दूसरी तरफ संजू बाबा का कहना है कि अब वह किसी भी फिल्म की स्टोरीलाइन के हिसाब से अपनी भूमिका चुनना चाहता हूँ। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भी सलमान खान और शाहरुख़ खान की तरह फिल्म में हीरो की भूमिका करते नज़र आएंगे और नयी हेरोइंस के साथ काम करना चाहेंगे।
संजू बाबा ने जवाब देते हुए कहा कि “वो दौर जा चूका है।  मैं अपनी उम्र की सहजता को समझता हूँ और अपनी उम्र से कम उम्र की हेरोइंस के साथ काम करने में असहज महसूस करता हूँ। ” 
interview  में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे तो संजू बाबा ने कहा “आलिया के काम के हम सब ही दीवाने है।  वह बहुत अच्छी अभिनेत्री है।  हालाँकि मैं मानता हूँ कि उनके साथ रोमांस करने की मेरी उम्र नहीं है। हम सबको वक़्त के साथ आगे बढ़ना चाहिए।  आलिया के साथ मैंने फिल्मे की है और आगे भी करना पसंद करूंगा। ” 
आपको बता दे कि संजय दत्त ने “सड़क 2 ” और ” कलंक में आलिया के साथ काम किया है। हालाँकि उनके साथ वह अपोजिट रोल में नहीं थे लेकिन इसके बावजूद दोनों बॉन्डिंग काफी अच्छी है। 
संजय दत्त ने ये भी कहा कि वह नयी पीढ़ी के काम की सराहना करते है।  जितने भी नई स्टार्स है।  खासकर आलिया और रणबीर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह दोनों काफी फोकस्ड है।   

Desk Team