मुनमुन दत्ता टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. वे तारक मेहता शो में मिस्टर अय्यर की पत्नी बबीता जी का किरदार निभाती हैं
मुनमुन शो में तो शादीशुदा महिला का रोल प्ले करती है लेकिन असल जिंदगी में वे कुंवारी हैं
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक मुनमुन से उनके शादी ना करने की वजह के बारे में कई बार पूछा जा चुका है लेकिन वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करना पसंद नहीं करती हैं
वैसे रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को पास्ट रिलेशनशिप में काफी दर्द मिला है, दरअसल मुनमुन का नाम बिग बॉस फेम अरमान कोहली संग जुड़ा था
हालांकि इस जोड़ी का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला, इनकी राहें जुदा होने की वजह अरमान का गुस्सैल स्वभाव बताया जाता है
रिपोर्ट के मुताबिक जब अरमान और मुनमुन के बीच रिलेशनशिप था तब वैलेंटाइन के मौके पर इस जोड़ी के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा हुआ था, बात काफी बढ़ गई थी जिसके बाद इन्होंने ब्रेकअप कर लिया था
इसके बाद एक्ट्रेस का नाम तारक मेहता में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट संग भी जुड़ा था, दोनों की सगाई के रूमर्स भी फैले थे, हालांकि दोनों ने अफेयर की खबरों को खारिज कर दिया था
फिलहाल 37 साल की उम्र में मुनमुन दत्ता सिंगल ही हैप्पी लाइफ जी रही हैं, हालांकि फैंस उनके मिंगल होने का इंतजार कर रहे हैं
मुनमुन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, उनके इंस्टाग्राम पर 8.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं
मुनमुन अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर आग लगाए रहती हैं, फैंस भी एक्ट्रेस की तस्वीरों को बेहद पसंद करते हैं और खूब प्यार लुटाते हैं



Download Android App
Download iOS App













