क्या Junior NTR और Saiee Manjrekar की बड़ी परदे पर दिखेगी Chemistry?

Summary :

प्री-रिलीज़ इवेंट में जूनियर एनटीआर और सई मांजरेकर की कैमिस्ट्री

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर हाल ही में एक्ट्रेस सई मांजरेकर के साथ फिल्म ‘अर्जुन सन् ऑफ विजयंती’ के प्री-रिलीज़ इवेंट में स्टेज पर नज़र आए। बता दें, इस फिल्म में सई मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जबकि जूनियर एनटीआर इसे अपने प्रोडक्शन हाउस NTR Arts के ज़रिए प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसी बीच लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या जूनियर एनटीआर और सई एम मांजरेकर बड़े परदे पर साथ नज़र आने वाले हैं?

प्री-रिलीज़ इवेंट में दिखी कैमिस्ट्री

फिल्म ‘अर्जुन सन् ऑफ विजयंती’ के प्री-रिलीज़ इवेंट के दौरान दोनों की कैमिस्ट्री और स्टेज प्रेज़ेंस देखने लायक थी। इसी बीच फैंस को ऐसा लगा कि ये दोनों एक फिल्म में साथ आएं, तो वह ज़रूर हिट हो जाएगी। जूनियर एनटीआर ने अपनी शानदार एक्टिंग से कई लोगों का दिल जीता है और उन्होंने इंडस्ट्री में बेहतरीन फिल्में दी हैं। एक्टर के साथ ही सई मांजरेकर भी अपनी सादगी और बेहतरीन परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत रही हैं।

Junior NTR

जबरदस्त ड्रामा और एक्शन

बता दें, फिल्म ‘अर्जुन सन् ऑफ विजयंती’ में सई एम मांजरेकर, कल्याण राम और विजयशांति के साथ नज़र आएंगी। फिल्म का निर्देशन प्रदीप चिलुकुरी ने किया है और इसे अशोक वर्धन मुप्पा और सुनील बालुसु ने मिलकर बनाया है। फिल्म में जबरदस्त ड्रामा और एक्शन देखने को मिलेगा, जिसमें सई का किरदार कहानी को और भी शानदार बनाएगा।

Janhvi Kapoor ने शुरू की Junior NTR संग फिल्म ‘एनटीआर’ 30 की शूटिंग, सेट से सामने आई कुछ अनदेखी तस्वीरेंJunior NTR

कब होगी रिलीज

यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। हालांकि अब फैंस चाहते हैं कि दोनों एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म में साथ काम करें, लेकिन फैंस की ये ख्वाइश कब तक पूरी होती है ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन फैंस ‘अर्जुन सन् ऑफ विजयंती’ को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं।

Yashika Jandwani