बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिगं फिल्म ‘सलाम वेंकी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म के साथ ही एक्ट्रेस एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस बड़े जोर-शोर से अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। अदाकारा की फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। हालांकि इसी बीच काजोल का एक इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उन्होंने पति अजय देवगन संग दोबारा स्क्रीन स्पेस शेयर करने को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

वैसे तो काजोल और अजय देवगन ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इनकी जोड़ी को दर्शक काफी पसंद भी करते हैं और यही वजह है दर्शक एक बार फिर इस सुपरहिट जोड़ी को बड़े पर्दे पर साथ देखना चाहती है। इसी बीच ऐसी खबरें सामने आई है कि काजोल जल्द ही अजय देवगन के साथ एक कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्टर करेंगे।

वहीं अब इन खबरों पर एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है जिसे सुनकर उनके फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अजय संग काम करने को लेकर सवाल पर काजोल का जवाब सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। दरअसल, काजोल ने अपने पति अजय संग कॉमेंडी फिल्म में काम करने को लेकर कहा कि ‘मैं गोपाल से पूछूंगी’।

बता दें कि रोहित शेट्टी की गोलमाल फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों में अजय का नाम गोपाल है। हाल ही में रोहित ने सर्कस के ट्रेलर लॉन्च मौके पर बताया था कि गोलमाल 5 पर जल्द ही काम शुरु करने वाले हैं। ऐसे में काजोल के इस जवाब के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि काजोल और अजय देवगन गोलमाल 5 में साथ नजर आ सकते हैं।

बता दें कि सलाम वेंकी में एक्ट्रेस काजोल और विशाल जेठवा लीड रोल में दिखाई दिए हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेवती ने किया है। वहीं सूरज सिंह, श्रद्धा अग्रवाल और वर्षा कुकरेजा फिल्म के निर्माता है। यह फिल्म 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का ट्रेलर 14 नवंबर 2022 को रिलीज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



