‘kalki 2898 AD’ के सीक्वल में हो जाएगी प्रभास के किरदार की मौत? किसने कर दी भविष्यवाणी

Summary :

नाग अश्विन की डायरेक्टेड ‘kalki 2898 AD’ 27 जून को रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर देशभर में 10 दिन के अंदर 465.70 करोड़ और दुनियाभर में 767.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म को लोग अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। 600 साल आगे की कहानी इसमें दिखाई है, जो कल्कि भगवान के जन्म से प्रेरित है। अब इसका सीक्वल भी आएगा, जैसा की ये सभी को ही मालूम है। मगर सीक्वल को लेकर एक बड़ा चौंकाने वाला दावा किया गया है। नाग अश्विन की डायरेक्टेड ‘kalki 2898 AD’ 27 जून…

नाग अश्विन की डायरेक्टेड ‘kalki 2898 AD’ 27 जून को रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर देशभर में 10 दिन के अंदर 465.70 करोड़ और दुनियाभर में 767.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म को लोग अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। 600 साल आगे की कहानी इसमें दिखाई है, जो कल्कि भगवान के जन्म से प्रेरित है। अब इसका सीक्वल भी आएगा, जैसा की ये सभी को ही मालूम है। मगर सीक्वल को लेकर एक बड़ा चौंकाने वाला दावा किया गया है।

  • नाग अश्विन की डायरेक्टेड ‘kalki 2898 AD’ 27 जून को रिलीज हुई थी
  • अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म को लोग अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं
  • सीक्वल को लेकर एक बड़ा चौंकाने वाला दावा किया गया है

दरअसल, फिल्म में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा का किरदार निभा रहे हैं, कमल हासन खलनायक सुप्रीम यास्किन की भूमिका में हैं। प्रभास भैरवा का किरदार निभा रहे हैं जो कि काल भैरव से प्रेरित है। और दीपिका पादुकोण सुमति के रोल में हैं, जिनके गर्भ में कल्कि भगवान पल रहे हैं। दर्शकों के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज भी नाग अश्विन की फिल्म से प्रभावित हैं। साउथ एक्टर कृष्णकुमार ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया है। हालांकि इनका चेहरा नहीं दिखाया गया है। मगर लोगों को इनका काम भी पसंद आया है। अब, बीआर चोपड़ा की महाभारत में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज ने कल्कि 2898 एडी को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।

नितीश भारद्वाज ने ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर की भविष्यवाणी

साइंस फिक्शन और पौराणिक कथाओं को मिलाकर बनी इस फिल्म के बारे में नितीश भारद्वाज ने कहा कि नाग अश्वत्थामा ने महाभारत के किरदारों और कल्कि के भविष्य के जन्म का बहुत बखूबी से दिखाया है। एक्टर ने आगे कहा कि बॉलीवुड के डायरेक्टेर्स साउथ से कुछ सीखें। ‘न्यूज 18’ को दिए इंटरव्यू में नितीश भारद्वाज ने प्रभास के भैरवा के बारे में भी बात की, जिन्हें कर्ण के रूप में दिखाया गया है।



‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में क्या होगा?

नितीश भारद्वाज ने कहा, ‘प्रभास उर्फ कर्ण मर जाएगा। अश्वत्थामा और कृष्ण उसे मोक्ष का मार्ग दिखाएंगे। मगर कर्ण को कॉम्पलेक्स में यास्किन के शरण में जाना होता है। और इसी कारण उसकी मौत हो जाएगी।’ इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि वह नाग अश्विन से कुछ कहना चाहते हैं? तो उन्होंने कहा, ‘सीक्वल में अश्विन को कृष्ण का चेहरा छिपाने की जरूरत नहीं है।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।