इस बार ऑस्कर्स के दौरान जो हुआ वो अभी तक चर्चा में बना हुआ है। विल स्मिथ के थप्पड़ कांड ने अभी तक तेलहका मचाया हुआ है। और आपको बता दे, इसके चर्चे आने वाले 10 साल तक होते ही रहेंगे। क्योकि अब शुक्रवार को Academy of Motion Picture Arts & Sciences के ऑर्गनाइजर्स ने अपना फैसला सुनाया। एकैडमी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने विल स्मिथ को सजा दिए जाने को लेकर मीटिंग रखी थी जिसके बाद उन्हें 10 साल के लिए ऑस्कर से बैन करने का फैसला लिया गया है।

जी हां, थप्पड़ मारने के चलते विल स्मिथ पर ऑस्कर में जाने पर 10 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। याद हो कि 27 मार्च 2022 को विल स्मिथ ने स्टेज पर जाकर होस्ट क्रिस रॉक को जोरदार थप्पड़ मारा था।
.jpg)
बाद में विल स्मिथ ने इसके लिए माफी मांग ली और बताया कि विल उनकी पत्नी की हेल्थ कंडीशन को लेकर मजाक बना रहे थे जिसकी वजह से वह बहुत ज्यादा इमोशनल हो गए थे। विल ने एकैडमी और क्रिस से माफी मांगते हुए कहा था कि उनका बर्ताव उस व्यक्ति को नहीं दर्शाता है जो वो होना चाहते हैं।

विल स्मिथ ने इस घटना के बाद खुद ही एकैडमी से इस्तीफा भी दे दिया था जिसे स्वीकार कर लिया गया। जहां तक इस मामले में क्रिस रॉक द्वारा कोई भी एक्शन लिए जाने की बात है तो विल के खिलाफ कोई पुलिस कंप्लेंट नहीं की है।

आपको बता दे, ऑस्कर नाइट पर क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद जब विल स्मिथ स्टेज पर गए और अवॉर्ड रिसीव किया तो वह काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। विल स्मिथ की आंखों में आंसू साफ देखे जा सकते थे और उन्होंने स्टेज से ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि उन्हें अपनी गलती का अहसास है। मालूम हो कि विल स्मिथ की पत्नी जेडा के बाल नहीं हैं और वह अपनी हेल्थ कंडीशन को लेकर काफी इमोशनल हैं।


Download Android App
Download iOS App



