फिल्मी फ्राइडे में इस हफ्ते रिलीज़ हुई फिल्म है KGF चेप्टर 2। साउथ के सुपरस्टार यश की सुपरहिट फिल्म KGF का sequal है KGF 2। यह फिल्म साल की सबसे बड़ी और सालो से इंतज़ार की जा रही फिल्म है। इस फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त भी मुख भूमिका में नज़र आने वाले है। फिल्म में संजय दत्त का आदिरा वाला लुक काफी पसंद किया जा रहा है।

KGF 2 के चर्चे पिछले कई दिनों से बॉलीवुड गलियारों में गूंज रहे है। फिल्म समीक्षा ने पहले ही ये बता दिया था की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकार्ड्स बनाएगी। वही फिल्म को लेकर लोगो में भी क्रेज कुछ कम नहीं है। लोगो ने इसकी एडवांस बुकिंग कई दिन पहले सी ही करा ली थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाएगी ये अनुमान कई दिनों से लगाए जा रहे थे। लेकिन यश की ये फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही लीक हो गयी है।

बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए पायरेसी हमेशा से ही एक परेशानी रहा है। कई सालो की मेहनत से फिल्मो को बिना किसी परमिशन और रिलीज़ डेट से पहले ही लीक करके उस फिल्म की कमाई पर भरी नुकसान डालता है। इससे पहले साउथ के सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘बीस्ट’ भी पायरेसी का शिकार हुई और इंटरनेट पर लीक कर दी गयी।

बीस्ट के बाद अब KGF 2 की पायरेट कॉपी भी लीक कर दी गयी है। फिल्म के पहले दिन के पहले शो पर ही फिल्म तमिलरॉकेर्स और मोवीरुल्ज और भी कई पायरेसी साइट पर लीक कर दी गयी। यश के फैंस ये कोशिश कर रहे है लोगो से अपील करके की फिल्म को इन इललीगल साइट्स पर न देखे बल्कि थिएटर में जा कर ही देखे।
इससे पहले KGF 2 के डायरेक्टर प्रशांत नील ने भी चेतावनी देते हुए ट्वीटर पर एक नोट लिखा था लेकिन लगता है चोरो पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने लिखा था ‘8 साल में अपना खून, पसीना और कड़ी मेहनत लगी है आप सब तक KGF 2 पहुँचाने में। हम आप लोगो से विनती करते है की थिएटर में KGF 2 देखते समय वीडियो न बनाए और उसे इंटरनेट पर अपलोड न करे। सबको KGF 2 के अलौकिक अनुभव सिर्फ थिएटर में करने देते है। और दुसरो का मज़ा नहीं बिगड़ते जो इस फिल्म को थिएटर में देखने का इंतज़ार कर रहे है, इसे इंटरनेट पर डाल कर।

उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘पायरेसी के खिलाफ की जंग अब शुरू करते है। फिल्म की वीडियो फोटोज न ले और उसे इंटरनेट पर न डाले। say no to piracy ‘


Download Android App
Download iOS App



